फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Moneylender accountant arrested for forcing man to commit suicide

Bijnor News: आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाला सूदखोर लेखपाल गिरफ्तार

Tue, 04 Nov 2025 11:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 04 Nov 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Moneylender accountant arrested for forcing man to commit suicide
बिजनौर। सूदखोरों से तंग आकर 30 अक्तूबर को राहुल सैनी ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में नगीना पुलिस ने आरोपी लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

उधर, नामजद दूसरे आरोपी भाजपा नेता की तलाश में पुलिस लगी है। पुलिस ने बैनामा कराने वाले करीब 15 लोगों को थाने बुलाकर पूछताछ की गई। इसके साथ ही भाजपा नेता से भी बैनामा की एवज में दी गई धनराशि का रिकार्ड तलब किया है।
विज्ञापन

नगीना के मोहल्ला लाल सराय निवासी मीनाक्षी सैनी की तहरीर पर पुलिस ने लेखपाल विरेंद्र सैनी निवासी आजाद काॅलोनी, भाजपा नेता प्रहलाद कुमार कुशवाह निवासी लाल सराय और उनके अज्ञात साथियों के साथ खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोप था कि विरेंद्र सैनी और प्रहलाद कुशवाहा तथा इनके साथी सूदखोरी का सिंडीकेट चलाते हैं। सूदखोरी के चंगुल में फंसाकर उसके पति राहुल सैनी से जमीन के बैनामे करा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ लाख के कर्ज में ले ली चार बीघा जमीन : आरोप है कि साल 2015 में आरोपी लेखपाल से राहुल सैनी ने एक लाख रुपये मां का इलाज कराने के लिए ब्याज पर लिए थे। अदायगी की एवज में आरोपी लेखपाल ने अपने रिश्तेदारों के नाम पर कई बैनामे कराए।

वहीं भाजपा नेता प्रहलाद कुशवाहा ने भी साल 2022 में दिए पचास हजार रुपये के कर्ज के बदले साल 2023 में अपनी पत्नी के नाम राहुल सैनी से बैनामा कराया। इसी तरह से दोनों आरोपियों ने मिलकर करीब साढ़े चार बीघा जमीन के बैनामे करा लिए थे। अब तक 18 बैनामे सामने आ चुके हैं। अब बची हुई तीन बीघा जमीन का बैनामा कराने और जमीन की पैमाइश कराने के लिए दबाव डाला जा रहा था। जिस पर राहुल ने आत्महत्या कर ली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed