फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mohamadpur, Devml, have pitched in Hldur

मोहम्मदपुर,देवमल, हल्दौर में होगा घमासान

Wed, 23 Sep 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 23 Sep 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। चार चरणों में होने वाले पंचायत चुनाव में पहले चरण में मौ. देवमल, और हल्दौर विकास खंडों में चुनाव होंगे जबकि स्योहारा अफजलगढ़  और धामपुर ब्लॉक में चुनाव होगा।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम वीके पंवार द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्रों की खरीद ,क्रय विक्रय दाखिल करने, उनकी जांच ,नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटन का कार्य जिला मुख्यालय बिजनौर पर होगा, जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पद के लिए यह सभी कार्रवाई क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर होंगी।
विज्ञापन


पहला चरण
पहले चरण में मौहम्मदपुर,  देवमल और हल्दौर विकास खंडों में चुनाव होगा। नामांकन 28 और 29 सितंबर को सुबह आठ बजे से अपराह्न चार बजे तक होगा, जबकि नामांक न पत्रों की जांच 30 सितंबर और एक अक्टूबर को होगी। नाम वापसी तीन अक्तूबर को होगी और इसी दिन चुनाव चिंह आवंटित किए जाएंगे। मतदान 13 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा चरण
दूसरे चरण में कोतवाली देहात, किरतपुर और नजीबाबाद विकास खंड़ों में चुनाव होगा।  एक  अक्टूबर से तीन अक्टूबर तक नामाकंन होंगे। नामांकन की जांच चार और पांच अक्तूबर को होगी जबकि नाम वापसी छह अक्तूबर को होगी। उसी दिन चुनाव चिंह आवंटन होंगे। मतदान 13 अक्तूबर को होगा।

तीसरा चरण
तीसरे चरण में नूरपुर, आकू (नहटौर), जलीलपुर विकास खंडों में चुनाव होंगे।  छह अक्टूबर व सात अक्टूबर को नामाकंन ,आठ और नौ अक्तूबर को नामांकन की जांच और दस अक्तूबर को नाम वापसी और चुनाव चिहं आवंटन किया जाएगा। मतदान 17 अक्तूबर को होगा।

चौथा चरण
चौथे चरण में स्योहारा, धामपुर और अफजलगढ़ विकास खंड़ों में चुनाव होगा। नौ और दस अक्टूबर को नामांकन। 14 और 15 अक्टूबर को नामाकंन पत्रों की जांच, 16 अक्टूबर को नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। मतदान 29 अक्टूबर को होगा।

मतदाता सूची से 300 वोट गायब
अफजलगढ़। शाहपुर जमाल के ग्रामीणों ने बीएलओ पर मतदाता सूची में गड़बड़ी करने का आरोप लगा प्रदर्शन किया। कहा उनकी पंचायत चार गांवों से विच्छेद हुई है। इससे पहले पंचायत में माननगर, चतरपुर, दल्लीवाला संबद्ध थे, लेकिन नये परिसीमन में शाहपुर जमाल एक और शाह जमाल दो पंचायतों का गठन किया।

बीएलओ की अनदेेखी से गांव के 300 वोट कट गए। वोट डीएम से जांच कर कार्रवाई की मांग की। राजेेश,  मुनेश , देवेंद्र, पुखराज, चंद्रपाल, रवींद्र, रतिराम, रणवीर, ओमप्रकाश, गिरधारी, मदनलाल आदि रहे।

ग्राम प्रधान पद का आरक्षण होगा वर्गानुसार आबादी के आधार पर
बिजनौर। ग्राम पंचायतों में प्रधान पद का आरक्षण वर्गानुसार आबादी के आधार पर होगा। ऐसी नई पंचायत और नये वार्ड बनने के कारण हुआ है। आरक्षण सूची का प्रदर्शन 25 सितंबर को होगा। जिले में 1128 ग्राम पंचायतें हैं। डीपीआरओ मनीष कुमार ने बताया शासन ने ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के आरक्षण की नई नीति का ऐलान किय। शासन के आदेश के अनुसार प्रधान पद का आरक्षण एससी, ओबीसी और सामान्य वर्ग की आबादी के आधार पर होगा।
जहां पर जिस वर्ग की आबादी अधिक होगी, वह सीट उसी वर्ग के लिए आरक्षित होगी। शासन से जितने पद मिले हैं, उतना ही आरक्षण होगा। उन्होंने बताया आरक्षण सूची का प्रदर्शन 25 सितंबर को किया जाएगा और आपत्तियां प्राप्त करने के लिए चार से पांच दिन का समय दिया जाएगा। नई आरक्षण नीति से ग्राम प्रधान पद के दावेदारों में फिर से हलचल शुरू हो गई है।


पहले ओबीसी या सामान्य वर्ग के बाहुल्य वाली सीटें भी एससी कर दी थी, इससे प्रधान पद के दावेदार चुनाव नहीं लड़ पा रहे थे। अब स्थिति साफ हो गई है। सूत्रों के अनुसार करीब दो माह पहले तैयार किया आरक्षण अब पलट गया है। अब नये सिरे से आरक्षण की प्रक्रिया शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed