फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mohalla Manakchand, Pateri and Kayastha Sarai Seal of Nagina

नगीना के मोहल्ला मानकचंद, पटेरी और कायस्थ सराय सील

Sat, 06 Jun 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Mohalla Manakchand, Pateri and Kayastha Sarai Seal of Nagina
नगीना में सील के किए गए मोहल्ले पर बेरीकेटिंग के नीचे से निकलता व्यक्ति। - फोटो : BIJNOR
नगीना के मोहल्ला मानकचंद, पटेरी और कायस्थ सराय सील
विज्ञापन

नगीना। शुक्रवार रात मोहल्ला मानकचंद निवासी वृद्धा के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन ने मोहल्ला समेत नगर का मुख्य बाजार गंज भी पूरी तरह सील करा दिया। शनिवार को मोहल्ला कायस्थ सराय और पटेरी में भी तीन युवक कोरोना पॉजिटिव निकलने पर प्रशासन ने इन मोहल्लों को भी सील कर दिया।
नगर की घनी आबादी में स्थित मोहल्ला मानकचंद में रहने वाले एक प्रतिष्ठित परिवार की एक वृद्धा लॉकडाउन से पहले अपने पुत्र के पास दिल्ली गई थी। एक जून को ही वह कार से नगीना आई थी। महिला के अपने पुत्र के पास से नगीना आने के बाद पुत्र की दिल्ली में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई थी। घर आने के बाद महिला की तबीयत खराब होने लगी तो परिजनों ने बृहस्पतिवार की सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा महिला का कोरोना टेस्ट कराया। शुक्रवार रात आई रिपोर्ट में महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद पुलिस प्रशासन ने रात्रि में ही मानक चंद मोहल्ले के अंदर जाने वाले सभी रास्तों की बैरिकेडिंग कर मोहल्ले व बाजार गंज, सर्राफा बाजार, पंजाबीयान आदि बाजार भी पूरी तरह बंद करा दिया। प्रशासन ने मुख्य बाजार में पड़ने वाले तीन बैंकों को भी शनिवार को बंद करा दिया। तहसीलदार हामिद हुसैन का कहना है कि महिला के संपर्क में आने वाली परिवार के सदस्यों को पैराडाइज बेंक्वेट हॉल में क्वांरटीन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शनिवार को मोहल्ला पटेरी और कायस्थ सराय में मुंबई से लौटे तीन युवकों के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद इन मोहल्लों को भी सील करा दिया गया है, जबकि गांव बघाला पहले से ही सील है।
विज्ञापन

सील होने के बावजूद आवागमन रहा जारी
मोहल्ला मानकचंद व मुख्य बाजार में सील के लिए लगाई गई बल्लियों के पास पुलिस की तैनाती नहीं होने से लोगों का आवागमन लगातार चलता रहा। पूरे दिन लोगों ने नीचे से निकलकर आना-जाना जारी रखा। सभासद गोपाल शर्मा ने मोहल्ले में सफाई व्यवस्था व सैनिटाइज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने सर्वे कर की लोगों की जांच, सैंपल लिए
किरतपुर। शुक्रवार को मोहल्ला अफगानान में दिल्ली से लौटे युवक के कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि होने के बाद पीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. ईश्वरानंद कुमार के नेतृत्व में पूरे मोहल्ले का सर्वे किया और संदिग्ध मरीजों की थर्मल स्क्रीनिंग कर उन्हें अपने घरों में ही रहने की सलाह दी गई। शनिवार को स्वास्थ्य टीम ने होम क्वारंटीन कराये गए युवक की मां सहित उसके अन्य परिजनों के नोजल और थ्रॉट स्वाब लेकर जांच के लिए नोएडा भेज दिए। उन्होंने बताया कि मरीज के पिता और भाई को शुक्रवार को ही एनआईआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज नजीबाबाद और बाकी परिजनों को होम क्वारंटीन किया गया था। टीम में डा. ईश्वरानंद कुमार, फार्मासिस्ट अरविंद कुमार, ममता चौहान आदि शामिल रहे।

पॉजिटिव युवकों के परिजनों को कराया क्वारंटीन
हीमपुर दीपा। गांव सब्दलपुर रेहरा में दो सगे भाइयों के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके डेढ़ दर्जन परिजनों को होम क्वारंटीन कराया है। तीन दिन पूर्व गांव सब्दलपुर रेहरा में दो सगे भाइयों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों को मुरादाबाद के कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed