फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mohalla Chashiri Seal, Police deployed

मोहल्ला चाहशीरी चौतरफा से किया सील, बैरीकेटिंग कर तैनात की पुलिस

Mon, 27 Apr 2020 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Mohalla Chashiri Seal, Police deployed
बिजनौर में मोहल्ला चाहशीरी को किया गया सील। - फोटो : BIJNOR
मोहल्ला चाहशीरी सील, पुलिस तैनात
विज्ञापन

बिजनौर। मोहल्ला चाहशीरी में एक युवक के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद पूरे मोहल्ले को चारों तरफ से सील कर दिया गया है। मोहल्ला निवासी युवक वेल्डिंग का काम करता है। वह कश्मीर जमात में गया था। वहां से युवक के लौटने के बाद आठ दिन पहले युवक को विवेक कॉलेज में क्वारंटीन किया गया था। सोमवार को युवक की कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद पूरे मोहल्ला चाहशीरी को सील कर दिया गया है। मछली बाजार, पशु चिकित्सालय तक, बुल्ला का चौराहा, जामा मस्जिद के आसपास के पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। जगह जगह बैरीकेटिंग कर दी गई है। किसी को वहां से निकलने की इजाजत नहीं है। संक्रमित युवक के परिजनों व आसपास के लोगों को पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम क्वारंटीन कराने के लिए अपने साथ ले गई है। वहीं, शहर कोतवाल रमेशचंद्र शर्मा की अगुवाई में पुलिस ने सोमवार को पूरे शहर में फ्लैग मार्च निकाला। शास्त्री चौक से शुरू हुआ फ्लैग मार्च सिविल लाइन, मुख्य बाजार, जॉनी का चौराहा, मिर्दगान, मोहल्ला चाहशीरी, मोहल्ला नई बस्ती समेत पूरे शहर में निकला। अधिकारियों ने लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed