फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Modale made by students

छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कला कृतियों से दर्शकों का मन मोहा

Mon, 24 Feb 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Modale made by students
बिजनौर में कृष्णा कॉलेज में आयोजित प्रदर्शनी को देखते अतिथिगण। - फोटो : BIJNOR
अनुपयोगी वस्तुओं से आकर्षक कलाकृतियां बनाईं
विज्ञापन

बिजनौर। कृष्णा कॉलेज में चल रही तीन दिवसीय कार्यशाला के आखिरी दिन छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कला कृतियों का प्रदर्शन किया। दर्शकों ने बच्चों के इस कार्य की सराहना की और उन्हें इसी प्रकार से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

रविवार को कृष्णा कॉलेज में कार्यशाला के आखिरी दिन प्रदर्शनी का शुभारंभ कॉलेज प्रबंधक मनोज कुमार एवं लॉ प्राचार्य परवेज खान, साइंस प्राचार्या सीमा शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान लगी प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा विभिन्न कला कृतियों का प्रदर्शन किया गया। इसके अंतर्गत अनुपयोगी वस्तुओं से गृह सज्जा और उपयोगी वस्तुएं बनाई गई। इसमें विभागाध्यक्ष दीपशिखा शर्मा ने ऊन से मेज पोश बनाना सिखाया। गृह विज्ञान प्रवक्ता नेहा ने विभिन्न प्रकार की शिक्षण सहायक सामग्री रंगोली तथा विभिन्न प्रकार की प्रिंटिंग ब्लॉक, स्टेनसिल स्प्रे तथा स्क्रीन प्रिंटिंग आदि भी सिखाई। अंग्रेजी प्रवक्ता मीनू कोठारी ने कलर पेपर से डॉल, आईस्क्रीम, स्टिक से बास्केट एवं विंड चैन बनाने सिखाये गए। कला प्रवक्ता रुचि सिंह ने पुराने कपड़े की सहायता से पोट बनाने सिखाए। उर्दू प्रवक्ता उजमा परवीन ने रुमाल और मौजे की सहायता से सॉफ्ट टॉयज बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें मैनेजमेंट तथा प्राचार्य के द्वारा बच्चों के इस कार्य को सराहना करते हुए बच्चों को प्रोत्साहित किया। साथ ही बच्चों को बताया गया कि किस तरह अनुपयोगी वस्तुओं से गृह सज्जा और जरूरी चीज बनाकर उसे व्यवसाय के तौर पर भी अपनाकर आर्थिक फायदे के विषय में समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed