फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   mla on dharna for power

बिजली के लिए सांसद को घंटों धरने पर बैठाया

Sat, 04 Jun 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Sat, 04 Jun 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
mla on dharna for power
बिजलीघर पर भाकियू और शिवसेना कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद कुंवर भारतेंद्र को अपने साथ धरनास्थल पर बैठाया। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के चांदपुर क्षेत्र में विद्युत कटौती के विरोध में भाकियू व शिवसेना ने बागड़पुर बिजलीघर पर धरना शुरू कर दिया है। धरने पर पहुंचे बिजनौर के भाजपा सांसद भारतेंद्र सिंह को किसानों ने घेर कर घंटो धरने पर बैठाए रखा। एसडीओ के समझाने के बाद भी किसानों का धरना जारी है।
विज्ञापन


क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति चौपट है। कटौती के चलते किसानों की फसल सूख रही हैं। भीषण गर्मी में आम आदमी का बुरा हाल है। शनिवार सुबह करीब नौ बजे आक्रोशित किसान भाकियू के बैनर तले तथा शिवसैनिक बागड़पुर बिजलीघर पर धरना देकर बैठ गए।
विज्ञापन


धरने पर वक्ताओं ने कहा कि शेड्यूल के अनुसार आपूर्ति नहीं हो रही है। तहसील अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा कि बिजली के आने-जाने का कोई समय नहीं है। धरने पर पहुंचे बिजनौर सांसद भारतेंद्र सिंह के पहुंचते ही किसानों ने सांसद का घेराव करके उन्हें अपने बीच धरने पर ही बैठा लिया। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार हर घर में बिजली देखना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार से बिजली के लिए 178 करोड़ रुपये आया हुआ है लेकिन विद्युत विभाग कोई काम नहीं करा रहा। धरने पर पहुंचे एसडीओ के समझाने पर भी किसानों ने अपना धरना समाप्त नहीं किया। धरने पर शिवसेना जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह, अशोक कुमार, रोहताश सिंह, समर पाल सिंह, दिनेश कुमार, गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। बिजनौर सांसद के साथ धरने पर पहुंचने वाले मनोज कुमार, भाजपा नेत्री कविता चौधरी, भाजपा नेत्री कमलेश सैनी, हरेंद्र मलिक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed