{"_id":"57644c9a4f1c1ba93b11bb94","slug":"mla-inaugurated-the-powerhouse","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने किया बिजलीघर का लोकार्पण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने किया बिजलीघर का लोकार्पण
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sat, 18 Jun 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
विधायक रुचिवीरा ने चौकपुरी में बिजलीघर का किया उद्घाटन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में विधायक रुचिवीरा ने गांव चौकपुरी में 33 केवीए बिजलीघर का लोकार्पण किया। गांव चौकपुरी में अगस्त 2015 में विधायक रुचिवीरा ने ही इस बिजलीघर का शिलान्यास किया था।
चौकपुरी बिजलीघर के संचालित होने से झालू के बिजलीघर का लोड कम होगा। इससे झालू और आसपास के गांवों में विद्युत व्यवस्था में सुधार हो सकेगा। विधायक रुचिवीरा ने बताया कि उन्होंने अपने डेढ़ साल के कार्यकाल में आठ बिजलीघरों का निर्माण कराया है। कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का सपना अक्टूबर 2016 तक प्रत्येक गांव में 16 घंटे व नगर क्षेत्रों में 22 घंटे आपूर्ति का है।
कहा कि वे मुख्यमंत्री के सपने को अपनी विधान सभा क्षेत्र में पूरा करके दिखाएंगी। इस मौके पर प्रमुख रूप से उदयवीर सिंह, पिन्नी सेठ, अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग एके सिंह, अधिशासी अभियंता अजय गर्ग, एसडीओ शोभित कुरील, सुरेश वर्मा, प्रमोद सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
उमरी बिजलीघर के जेई पर गिरी गाज
धामपुर में पश्चिमांचल विद्युत निगम के एमडी अभिषेक कुमार के आदेश पर निगम के अफसरों ने चांदपुर डिविजन के उमरी बिजलीघर पर तैनात जेई जितेंद्र कुमार को फुंके ट्रांसफार्मरों को बदलवाने के नाम पर लोगों से वसूली करने के आरोप में बिजलीघर से हटाकर डिविजन संबद्ध कर दिया है। इनमें स्थान नूरपुर बिजलीघर पर तैनात जेई मनोज कुमार को भेजा गया है।
रातभर रिपेयरिंग के बाद शाम को आई बिजली
बिजनौर में विदुरकुटी रोड पर नई बस्ती के पास स्थित बिजलीघर की फूंकी ओसीबी को बदलने का काम युद्धस्तर पर रात भर चलता रहा। शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे बिजली आई। बृहस्पतिवार शाम ओसीबी फटने से बिजलीघर में आग लग गई थी। एक एसएसओ भी गर्म तेल गिरने से झुलस गया था। इस बिजलीघर से शहर के 70 प्रतिशत एरिया को बिजली सप्लाई दी जाती है।