फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   MLA inaugurated CC Marg and toilet

बरमपुर में 12 लाख रुपए की लागत से बने सीसी मार्ग का लोकार्पण

Thu, 24 Dec 2020 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
MLA inaugurated CC Marg and toilet
विधायक ने किया सीसी मार्ग और शौचालय का उद्घाटन
विज्ञापन

नजीबाबाद/जलालाबाद। विधायक हाजी तसलीम अहमद ने गांव बरमपुर में विधायक निधि से बने संपर्क मार्ग और पंचायत निधि से बने सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन किया।
तहसील के गांव बरमपुर में विधायक हाजी तसलीम अहमद ने विधायक निधि से बनाए गए 220 मीटर लंबे सीसी मार्ग का ग्राम प्रधान शमीम अहमद की उपस्थिति में लोकार्पण किया। 12 लाख रुपए की लागत से विधायक निधि से बने सीसी मार्ग के उद्घाटन अवसर पर विधायक हाजी तसलीम अहमद ने विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का निराकरण कराने और विकास के लिए तत्पर रहने का आश्वासन दिया। विधायक हाजी तसलीम अहमद ने गांव बरमपुर में पंचायत निधि से बने सामुदायिक शौचालय का भी उद्घाटन किया। उन्होंने शौचालय निर्माण गुणवत्ता के लिए ग्राम प्रधान शमीम अहमद और पंचायत सेक्रेट्री को बधाई दी। धूम सिंह, वीर सिंह, मंगलेश राजपूत, लखपत सिंह, शादी सिंह, महेश कुमार, मो.उमर, इंतखाब आलम, इस्लामुद्दीन, डॉ.फुरकान, नरेंद्र पारचा, अनवर खां मंसूब, मरगूब अहमद, नईम मकरानी, मो.सलमान, इंतजार अहमद सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed