फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   MLA got public problems removed

विधायक ने मोहड़ा गांव के लोगों की समस्याओ को सुना, निदान भी कराया

Wed, 10 Feb 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
MLA got public problems removed
विधायक ने जनसमस्याएं दूर कराईं
विज्ञापन

बिजनौर, धामपुर। विधायक अशोक राणा ने बुधवार को गांव मौहड़ा में जनसमस्याओं का समाधान कराया। यहां ग्रामीणों ने विधायक से विधवा, वृद्धा व दिव्यांग पेंशन दिलाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि शिकायत करने के बावजूद अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। विधायक ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर समस्या का समाधान कराया।
विधायक ने अधिकारियों को हिदायत दी कि किसी भी ग्रामीण को सरकारी योजना का लाभ दिलाने के लिए परेशान नहीं किया जाना चाहिए। सरकार की ओर से सबका साथ-सबका विकास किया जा रहा है। इस मौके पर विधायक ने जनसमस्याएं सुनीं। महिलाओं ने विधायक को अवगत कराया कि उनके हलके के सचिव ने सभी की पेंशन बंद करा दीं। हालांकि पहले समाजवादी पार्टी की सरकार में उन्हें पेंशन मिलती थी। इस पर सचिव नंदराम ने बताया कि सभी की पेंशन शासन स्तर से बंद हुई है। महिलाओं ने पेंशन पाने के लिए विधायक को अपने नाम लिखवाए।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक ने कहा कि सरकार की ओर से शिक्षा एवं चिकित्सा आदि पर जोर दिया जा रहा है। सड़कों, नालियों व स्कूलों पर भी ध्यान दिया जा रहा है। सभी अपने बच्चों को शिक्षित बनाएं। उन्होंने कहा कि यदि कोई अधिकारी किसी व्यक्ति का काम नहीं करता है या पैसे मांगता है। उनसे सीधे शिकायत कर सकता है। किसी को भी काम कराने का कोई पैसा न दें। इस मौके पर पूर्व प्रधान होरी सिंह, जबर राणा, सोनू शर्मा, सुरेश कुमार, डीलर छत्रपाल सिंह, लेखपाल डेविड कुमार, पुलिस चौकी रानीबाग कॉलोनी चौकी इंचार्ज अशोक कुमार कांबोज, सचिन शर्मा, नीरज, खेमचंद सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed