फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   MLA Ashok Rana said, the opposition is troubled by the achievements of the government

बोले विधायक अशोक राणा, सरकार की उपलब्धियों से विपक्ष परेशान

Fri, 31 Dec 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
MLA Ashok Rana said, the opposition is troubled by the achievements of the government
धामपुर में संपन्न हुए सम्मेलन में तलवार भेंट कर अतिथियों का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : DHAMPUR
बोले विधायक अशोक राणा, सरकार की उपलब्धियों से विपक्ष परेशान
विज्ञापन

धामपुर। विधायक अशोक राणा ने कहा है कि सरकार की उपलब्धियों से विपक्ष पूरी तरह से परेशान है। विपक्ष कोई भी चाल चल ले, पर प्रदेश की जनता कामयाब नहीं होने देगी। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने को जा रही है। उन्होंने महिलाओं से एक होकर भाजपा के पक्ष में वोट दिलाने को प्रेरित किया। कहा महिलाओं ने अपनी शक्ति को पहचान लिया है।
विधायक अशोक राणा बृहस्पतिवार को भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय सम्मेलन में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने केंद्र और प्रदेश की जन कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में बताया। कहा कि विपक्ष सरकार को बदनाम करने की फिराक में लगा है। लेकिन जनता सब जानती है। भाजपा राज में न केवल अपराध कम हुए हैं, बल्कि महिलाओं में सुरक्षा की भावना बढ़ी है। सरकार सबको साथ लेकर जाति, धर्म और भेदभाव से ऊपर उठकर विकास करा रही है।
विज्ञापन

चांदपुर विधायक कमलेश सैनी ने भी महिलाओं से पूरी ताकत के साथ भाजपा का समर्थन करने के लिए प्रेरित किया। पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने कहा कि महिलाओं की राजनीतिक ताकत ही उत्तर प्रदेश में फिर से भाजपा सरकार बनाएगी। नौगांवा विधायक संगीता चौहान ने कहा कि अब महिलाओं ने अपनी शक्ति को पहचान लिया है। प्रदेश मंत्री मोनिका चौधरी, क्षेत्रीय मंत्री अंजू चौधरी, जिलाध्यक्ष मोनिका यादव, जिला मंत्री योजना गुप्ता, रचना पाल, अनीता चौहान, विनीता सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन त्यागी, जिला महामंत्री भूपेंद्र बॉबी, अनामिका जैन, भारती गौड़, हरजिंदर कौर, रजनी कालरा, ब्लाक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान, आकांक्षा चौहान, विनीता शर्मा, उज्ज्वल चौहान, लवी शर्मा, राकेश चौधरी, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष गार्गी अग्रवाल आदि रहे। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने अतिथियों को तलवार भेंटकर, शॉल ओढ़ाकर और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। संचालन अनामिका जैन व भारती गौड़ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed