फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   MLA Ashok Rana counted development work

विधायक अशोक राणा ने गिनाए विकास कार्य

Mon, 20 Sep 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
MLA Ashok Rana counted development work
विधायक अशोक राणा ने गिनाए विकास कार्य
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर विधान सभा क्षेत्र के भाजपा विधायक अशोक राणा ने सोमवार को अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा अब तक करीब 323 करोड़ की लागत से क्षेत्र में विकास कार्य कराए हैं। कुछ कार्यों पर तेजी से काम चल रहा है। सबसे ज्यादा धन सड़कों और नालों पर खर्च किया गया है।
लोनिवि के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि उनके द्वारा 322.51 करोड़ की लागत से क्षेत्र के गांवों में सड़कों का जाल बिछवाया। नालों और पुल का निर्माण हुआ। कोरोनाकाल में उनके द्वारा क्षेत्र के तीस हजार परिवारों को गोद लेकर उनके खाने की व्यवस्था की गई और उन्होंने महामारी से बचाव के लिए ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कपड़ा देकर उनसे मास्क तैयार कर वितरण कराए गए है। उनके प्रयास से जल्द ही धामपुर में सौ बेड का अस्पताल और ट्रामा सेंटर चालू होने वाला है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार की जन कल्याकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन योजनाओं का पात्र लोगों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने का प्रयास किया गया है। उन्हें समाज के सभी जाति धर्मों के लोगों का पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुन कर उनका निदान कराने के लिए प्रेरित किया। वार्ता के दौरान राघव शरण गोयल, उज्ज्वल चौहान, नीरज प्रताप सिंह, भविराज सिंह, नितिन कुमार, उदित नारायण, रोहित राणा, सोनू कुमार, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed