फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   MLA administered oath to college executive

कॉलेज की कार्यकारिणी को विधायक ने दिलाई शपथ

Tue, 02 Feb 2021 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
MLA administered oath to college executive
कॉलेज की कार्यकारिणी को विधायक ने दिलाई शपथ
विज्ञापन

धामपुर। करोड़ीमल इंटर कॉलेज की तीन वर्षीय कार्यकारिणी के चुनाव में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को क्षेत्र के भाजपा विधायक अशोक राणा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर उन्होंने विद्यालय में गिरती छात्र संख्या और परीक्षाफल पर चिंता जताई। कहा कि करोड़ीमल कॉलेज और बनारस के हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना साल 1916 में हुई थी। इस कॉलेज में 1923 में राष्ट्रपति महात्मा गांधी भी आए थे।

विधायक ने कार्यकारिणी के उप प्रबंधक गोविंद शरण गुप्ता, उपाध्यक्ष उमेश कुमार गोयल, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार अग्रवाल, सदस्य नरेंद्र अग्रवाल, वीरेंद्र माहेश्वरी, कैलाशपति अग्रवाल, देवेंद्र कुमार अग्रवाल, सविता रानी, कृष्णकांत अग्रवाल और स्वतंत्र पाल सिंह को शपथ दिलाई। कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंधक वीरेंद्र माहेश्वरी, आरएसएम डिग्री कॉलेज के प्रबंधक राम नारायण सिंह, एसबीडी कॉलेज के प्रबंधक विजय कुमार अग्रवाल ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता ने अपने स्तर से विद्यालय की तरक्की में योगदान देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में प्रमोद राठी, राकेश चौधरी, प्रधानाचार्य श्रीराम भारती, नीरज बिंदल आदि रहे। संचालन मास्टर अनिल कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed