फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mission Shakti: 100 women employees from eight departments honored

मिशन शक्ति : आठ विभागों की 100 महिला कर्मियों को किया सम्मानित

Wed, 14 Oct 2026 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Mission Shakti: 100 women employees from eight departments honored
बिजनौर पुलिस लाइन मिशन श​क्ति अ​भियान के तहत सम्मानित की गई महिलाएं। स्रोत पुलिस - फोटो : 1
बिजनौर। मिशन शक्ति 6.0 अभियान के तहत मंगलवार को पुलिस की ओर से आठ विभागों की करीब 100 महिला कर्मियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सराहनीय कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और समाज के प्रति उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिला कर्मियों का उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस लाइन में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें एसपी केके बिश्नोई ने पुलिस, राजस्व, चिकित्सा, बेसिक शिक्षा, महिला कल्याण, बाल विकास सेवा, क्रीड़ा एवं पुष्टाहार समेत विभिन्न विभागों की महिला कर्मियों के कामकाज की सराहना की। महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन को मिशन शक्ति अभियान का महत्वपूर्ण उद्देश्य बताया। एसपी ने महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया। कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित करने और महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed