फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mission manager apologized, strike ended

मिशन प्रबंधक ने मांगी माफी, धरना खत्म

Sat, 18 Jan 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Mission manager apologized, strike ended
मिशन प्रबंधक ने मांगी माफी, धरना खत्म
विज्ञापन

कासमपुरगढी। जिला मिशन प्रबंधक के वीडियो कॉलिंग पर स्वयं और टीम की ओर से खेद जता माफी मांगने पर एसीआरपी महिलाओं ने दो दिन से चल रहे आंदोलन को समाप्त कर दिया। खंड विकास अधिकारी रोहिताश कुमार के हस्तक्षेप से मामला निपटा।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की महिला कार्यकर्ताओं (एसीआरपी) ने मिशन के जिला मिशन प्रबंधक (डीएमएम) विपिन कुमार, गोविंद एवं ब्लॉक मिशन प्रबंधक (बीएमएम) जमीर अहमद, पद्म सिंह पर नजीबाबाद के एक बैंक्वेट हॉल में ब्रीफिंग के दौरान अभद्रता व अपमानित करने का आरोप लगाया था। महिलाओं ने नजीबाबाद से आने के बाद कासमपुरगढ़ी स्थित अफजलगढ़ ब्लॉक परिसर में धरना शुरू कर दिया था। बृहस्पतिवार को महिलाओं ने एनआरएलएम के आफिस, ब्लॉक परिसर के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर दी थी। खंड विकास अधिकारी रोहिताश कुमार ने जिला स्तरीय अधिकारियों को मामले अवगत कराया। शुक्रवार शाम बीडीओ एवं अन्य ब्लॉक अधिकारियों ने कई सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रयास के बाद धरने को खत्म कराया। वीडियो कॉलिंग के माध्यम से आरोपी डीएमएम विपिन कुमार से महिलाओं की बात कराई। डीएमएम विपिन कुमार ने स्वयं अथवा अपनी सहयोगी टीम की ओर से खेद व्यक्त करते माफी मांगी। इस अवसर पर पम्मी रानी, पवन देवी, निशा देवी, सीमा मित्तल, रेनू रानी, किरण देवी, गीता देवी, सोनी देवी, रेखा रानी, सुदेश, बीना, प्रेमलता, विनीता आदि एसीआरपी महिलाएं उपस्थित रहीं।। उधर मिशन के प्रबंधकों ने महिलाओं के लगे आरोपों को गलत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed