{"_id":"616321078ebc3e222b44ea47","slug":"missing-child-found-unconscious-in-the-garden-bijnor-news-mrt560101686","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाग में बेहोश मिला लापता बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाग में बेहोश मिला लापता बच्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाग में बेहोश मिला लापता बच्चा
मंडावर (बिजनौर)। लापता हुआ छह साल का बच्चा आम के बाग में बेहोश मिला। बच्चे के मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली। बच्चे के गले में काला धागा होने के कारण इस मामले को तंत्र क्रिया से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं परिजनों ने बच्चे की हत्या करने की कोशिश का भी आरोप लगाया है।
कस्बे के मोहल्ला शाहविलायत निवासी अरुण कश्यप का छह साल का बेटा अक्षय रविवार दोपहर घर से खेलने के दौरान लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। शाम को किसी ने एक बच्चे के कालिंद्री देवी मंदिर के पास आम के बाग में बेहोश पड़े होने की सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अक्षय के गले में काला धागा लिपटा हुआ था। अक्षय ने होश में आने पर बताया कि वह घर के बाहर खेल रहा था तो एक व्यक्ति उसके पास आया और खाने के लिए मूंगफली दी। उसने लालच देकर अपने साथ ले गया। इसके बाद का उसे कुछ याद नहीं है। क्षेत्र में मामला तंत्र क्रिया से जोेड़कर लोग देख रहे हैं। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मौके पर पुलिस भेज दी गई है। बच्चे के परिजन तहरीर देते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।