फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Missing businessman found in injured condition on Delhi road

दिल्ली रोड पर घायलावस्था में मिला लापता व्यापारी

Tue, 02 Nov 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Missing businessman found in injured condition on Delhi road
चांदपुर में दिल्ली रोड पर घायल अवस्था में मिले धामपुर के इमरान का अस्पताल में हाल जानने पहुंचे पू - फोटो : DHAMPUR
दिल्ली रोड पर घायलावस्था में मिला लापता व्यापारी
विज्ञापन

धामपुर। पांच दिन पूर्व रहस्यमय ढंग से लापता हुआ रेडीमेड गारमेंट व्यापारी इमरान घायल हालत में चांदपुर में दिल्ली रोड पर मिला है। व्यापारी 27 अक्तूबर को दुकान का सामान लेने के लिए मुजफ्फरनगर गया था। तभी से लापता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहल्ला पक्काबाग निवासी इमरान धामपुर कह कमाल मार्केट में रेडीमेड गारमेंट की दुकान करता है। वह 27 अक्तूबर को दुकान का सामान लेने के लिए मुजफ्फरनगर गया था। जब वह वापस बिजनौर पहुंचा तो परिजनों से उसकी फोन पर बात हुई थी। लेकिन उसके बाद बात नहीं हो सकी। उसका फोन भी बंद हो गया। जब इमरान देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। लेकिन पता नहीं लग सका। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने यह कह कर टाल दिया कि सर्विलांस के आधार पर उसकी लोकेशन अहमदाबाद की मिल रही है। बताया गया कि रात में परिजनों के पास फोन आया कि इमरान चांदपुर में दिल्ली रोड पर घायल अवस्था में पड़ा है। उसके सिर में चोट है। परिजनों ने इमरान को धामपुर लाकर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि इमरान अभी बेहोशी की हालत में है। उसकी दाढ़ी भी बेतरतीब कटी हुुई है। डाक्टर कमाल अहमद का कहना है कि इमरान खतरे से बाहर है। पर बेहोशी के कारण किसी की बात को कोई जवाब नहीं दे पा रहा है। घटना का पता लगने पर मंगलवार को प्रदेश के पूर्व मंत्री मूलचंद चौहान कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल में पहुंचे और घायल इमरान का हालचाल जानने का प्रयास किया। पूर्व मंत्री ने पुलिस से घटना का तह तक जांच कर आरोपियों का पता लगा कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि इमरान के होश में आने के बाद ही मामले की सही जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed