फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Misery increased due to rain, roads destroyed

Bijnor News: बारिश से बढ़ी दुश्वारियां, रास्ते ध्वस्त

Sun, 16 Jul 2023 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Misery increased due to rain, roads destroyed
बिजनौर, कालागढ़। तेज बारिश ने ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। ग्रामीण रास्ते ध्वस्त हो गए हैं। वहीं प्रभावित ग्रामीणों तक प्रशासन पहुंच ही नहीं पाया है। सामाजिक संस्थाएं मदद को आगे आ रही हैं।
विज्ञापन


कालागढ़ क्षेत्र में पहाड़ों से सूखास्रोत व मीरास्रोत में आए पानी ने अनेक ग्रामों में ग्रामीणों के लिए दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। कच्चे मकान, झोंपड़ी में रहने वाले परिवारों के घरों में आम आवश्यकता का सामान तक खराब हो गया है। परिवार रात को खुले में रात बिता रहे हैं। वहीं रास्ते खराब हो जाने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। ऐसे में सामाजिक संस्थाएं प्रभावितों की मदद को आगे आईं हैं।
विज्ञापन

भिक्कावाला की करुणा समाज सेवा संस्था के निदेशक फादर फिलिप ने बताया कि दो दिन के सर्वेक्षण में कालागढ़ की हेड़िया बस्ती, नई बस्ती, लालबाग, मालोनी, कल्लूवाला, फतेहपुर धारा, मीरापुर, उमरपुर नत्थन आदि में लगभग 40 लोग बारिश से प्रभावित हैं। उनके लिए राहत सामग्री गांवों में वितरण के लिए लाई जा रही है। प्रभावितों की हर संभव मदद की जाएगी। समन्वयक गजेन्द्र सिंह, सिस्टर डोरिस, फादर एंथोनी, रेनू शर्मा आदि सर्वेक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed