फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Misdemeanor murder

किशोरी की दुष्कर्म हत्या की तहरीर दी

Sun, 05 Jan 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Misdemeanor murder
बिजनौर। तीन दिन पूर्व सुरेंद्रनगर कॉलोनी में फांसी पर लटकी मिली किशोरी के परिजनों ने मकान स्वामी के पुत्र पर दुष्कर्म करके उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन

चांदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति की 14 साल की बेटी बिजनौर की सुरेंद्रनगर कॉलोनी में कई माह से एक दंपती के पास रहकर घर का कामकाज करती थी। बुजुर्ग दंपती किराये के मकान में रहते हैं। मंगलवार की शाम किशोरी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव फांसी पर लटका मिला। मकान स्वामी घर पर नहीं थे। उनकी पत्नी अकेली थीं। किशोरी उनकी पत्नी से बाथरूम में स्नान करने के लिए कहकर गई थी।
विज्ञापन

किशोरी के परिजनों ने शहर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि दंपती का बेटा किशोरी पर बुरी नीयत रखता था। घटना के दिन बेटे ने दुष्कर्म करके किशोरी की हत्या करके शव को फांसी पर लटकाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी की मौत का कारण हैंगिंग आया है। उसके साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं इसका पता करने के लिए स्लाइड बनाकर जांच को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाल रमेशचंद्र शर्मा के अनुसार किशोरी ने फांसी लगाकर खुदकशी की है। जांच के दौरान दुष्कर्म करके हत्या का मामला सामने नहीं आया है। बुजुर्ग दंपती का बेटा दिल्ली में पढ़ता है। मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed