फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Miscreants looted three women

बदमाशों ने तीन महिलाओं से की लूटपाट

Mon, 28 Oct 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Miscreants looted three women
हल्दौर क्षेत्र के ग्राम शरीफपुर के पास नहर की पटरी महिलाओं से लूट की घटना के बारे में जानकारी लेत? - फोटो : BIJNOR
बदमाशों ने तीन महिलाओं से की लूटपाट
विज्ञापन

हल्दौर। गांव से शरीफपुर की नहर की पटरी पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर बैलगाड़ी पर सवार तीन महिलाओं के साथ मारपीट कर तीन जोड़ी सोने के कुंडल लूट लिए और फरार हो गए।
गांव पैजनियां निवासी मास्टर जितेंद्र सिंह त्यागी के नलकूप पर देवस्थल बना हुआ है। दीपावली के पर्व पर उनके परिवार के लोग देवस्थल पर पूजा पाठ करते है। रविवार की सुबह करीब 11 बजे मास्टर जितेंद्र की पत्नी अंशु त्यागी, भाई कपिल त्यागी व उसकी पत्नी रितेश देवी, उसका बेटा रब और सुनीता देवी, उसकी भांजी खुशी देवी देवस्थल पर पूजा अर्चना कर बैलगाड़ी से गांव शरीफपुर नहर की पटरी से होते हुए लौट रहे थे। महिलाओं के अनुसार रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी बैलगाड़ी को ओवरटेक कर तमंचे के बल पर रुकवा लिया। बदमाश मारपीट कर तीनों महिलाओं के गले से तीन जोड़ी सोने के कुंडल लूटकर गांव शरीफपुर मार्ग की ओर फरार हो गए। पीड़ित महिलाओं ने किसी तरह मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। महिलाआें ने करीब पचास हजार रुपये की लूट का की जानकारी दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक कांति प्रसाद शर्मा का कहना है कि बैलगाड़ी पर सवार महिलाएं एक बाइक सवार तीन मनचलों युवकों को देखकर भयभीत हो गई थी। मनचले युवक महिलाओं पर फब्तियां कसने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने महिलाओं के साथ लूटपाट होने की घटना को गलत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed