फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Miscreants create ruckus in the civil line

उपद्रवियों ने सिविल लाइन में मचाया उत्पात

Fri, 20 Dec 2019 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Miscreants create ruckus in the civil line
उपद्रवियों ने सिविल लाइन में मचाया उत्पात
विज्ञापन

बिजनौर। बिना अनुमति के सिविल लाइन में निकाले जा रहे जुलूस में पुलिस व्यवस्था पर्याप्त न होने पर उपद्रवियों का दुस्साहस बढ़ गया। उपद्रवियों ने शास्त्री चौक से जजी चौक तक 50 से ज्यादा वाहनों में तोड़फोड़ की। पुलिस मूक दर्शक बनी रही।

मोहल्ला चाहशिरी से शुरू हुआ जुलूस सिविल लाइन में आ पहुंचा। नगर पालिका चौराहे से जुुलूस शास्त्री चौराहे की ओर रुख करने लगा। जुलूस के पीछे पुलिस की एक ही गाड़ी थी। उपद्रवियों ने दुपहिया व चौपहिया वाहनों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। दर्जनों वाहनों में तोड़फोड़ की। सिविल लाइन में देखते देखते अफरातफरी का माहौल हो गया। चौराहों के आसपास तो पुलिस लगाई गई, पर सिविल लाइन में पुलिस नहीं होने से उपद्रवियों ने खूब उत्पात मचाया। हालत यह रही कि जुलूस में शामिल भीड़ को सड़क किनारे जो बाइक और कार खड़ी मिली, उसी पर पथराव किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed