{"_id":"66f45c720823d9e52507f3d4","slug":"misbehavior-with-the-teacher-for-protesting-against-copying-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-131829-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नकल कराने का विरोध करने पर अध्यापिका से अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नकल कराने का विरोध करने पर अध्यापिका से अभद्रता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- अध्यापिका ने प्रधानाध्यापक की बनाई वीडियो, सोशल मीडिया पर हुई वायरल
- दुपट्टा खींचने और चप्पल से पिटाई करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्दौर (बिजनौर)। एक गांव स्थित के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर बच्चों को परीक्षा के दौरान नकल कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अध्यापिका ने वीडियो बनाने पर प्रधानाचार्य द्वारा दुपट्टा खींचने और चप्पल से पिटाई करने का आरोप लगाते हुए बीईओ से शिकायत की है।
हल्दौर ब्लॉक क्षेत्र के इस स्कूल में मात्र 13 बच्चे पंजीकृत है। बुधवार को मात्र सात बच्चे पहुंचे। सहायक अध्यापिका ने आरोप लगाया कि उनके विद्यालय में 20 सितंबर को बच्चों की सामाजिक विषय की सत्र परीक्षा चल रही थी। प्रधानाध्यापक बच्चों को नकल करा रहे थे। उन्होंने नकल का विरोध करते हुए अपने मोबाइल में प्रधानाचार्य की वीडियो बनानी शुरू कर दी।
आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने वीडियो बनाते समय गाल पर नाखून मरते हुए मोबाइल छीन लिया और दुपट्टा खींचते हुए चप्पल से पिटाई की। अध्यापिका ने इसकी शिकायत बीईओ से की है। यह भी आरोप लगाया है कि प्रधानाध्यापक बच्चों को पढ़ाने के स्थान पर सोते रहते है। स्कूल में रखी ड्रेस तक बेच दी है।
विज्ञापन
आरोपों को बताया निराधार
उधर, प्रधानाध्यापक का कहना है कि सहायक अध्यापक द्वारा उनके ऊपर लगाए गए आरोप निराधार है। वह शुगर के मरीज है। उनके साथ स्कूल में पत्नी को आना पड़ रहा है।
सहायक अध्यापिका का शिकायती पत्र मिला है। मामले को बेसिक शिक्षा अधिकारी से अवगत करा दिया गया है। जांच भी शुरू कर दी गई है। - अलका अग्रवाल, खंड शिक्षा अधिकारी