फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Minor Girl Goes Missing After Facebook Friendship; Police Tracks Location to Jhalu and Rescues Her

Bijnor: फेसबुक पर परवान चढ़ा प्यार, नाबालिग युवती युवक संग हुई लापता, लोकेशन ट्रैक कर पुलिस ने बरामद किया

Wed, 10 Dec 2025 03:46 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 10 Dec 2025 03:46 PM IST
सार

अलीगढ़ की नाबालिग किशोरी फेसबुक पर दोस्ती होने के बाद झालू के युवक के साथ घर से निकल गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रैक की और किशोरी को झालू से सुरक्षित बरामद किया। कानूनी कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
Minor Girl Goes Missing After Facebook Friendship; Police Tracks Location to Jhalu and Rescues Her
- फोटो : Freepik

विस्तार

बिजनौर जनपद के झालू में सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती एक नाबालिग किशोरी को उसके घर से दूर ले आई। अलीगढ़ जनपद के ग्राम वेदपुर की रहने वाली एक नाबालिग युवती की फेसबुक पर बातचीत के दौरान झालू क्षेत्र के एक युवक से पहचान हुई। बातचीत बढ़ते-बढ़ते दोस्ती में बदली और फिर किशोरी युवक के संपर्क में गहराई से आ गई। इसी करीबी के चलते वह बिना किसी को बताए घर से निकलकर झालू पहुंच गई, जहां दोनों साथ रह रहे थे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नीला ड्रम केस: बैग में शव नहीं समाया तो काटकर ड्रम में भरा सीमेंट, कोर्ट में 4 घंटे चली विवेचक की गवाही
विज्ञापन


किशोरी के गायब होने पर परिजनों ने अलीगढ़ पुलिस से शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने युवती के मोबाइल की लोकेशन ट्रैक की, जो झालू क्षेत्र में मिलने पर तुरंत एक टीम मंगलवार देर शाम स्थानीय पुलिस के सहयोग से झालू के एक मोहल्ले में पहुंची। पुलिस ने वहां से किशोरी को युवक के साथ सुरक्षित बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगढ़ के थाना क्वासी के थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि नाबालिग को सुरक्षित हिरासत में लेकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed