फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Minister Suresh Rana said Traders are now safe in Uttar Pradesh

गन्ना मंत्री सुरेश राणा बोले- व्यापारियों के बजाए अब बदमाश कर रहे पलायन

Fri, 20 Sep 2019 01:46 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 20 Sep 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
Minister Suresh Rana said Traders are now safe in Uttar Pradesh
गन्ना मंत्री सुरेश राणा - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के कार्यक्रम में गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि व्यापारियों के लिए उत्तर प्रदेश में आदर्श वातावरण है। आज व्यापारी भयमुक्त माहौल में व्यापार कर रहे हैं।

विज्ञापन


गन्ना मंत्री सुरेश राणा और कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों के कल्याण के लिए व्यापारी कल्याण बोर्ड बनाया गया है। व्यापारियों को अच्छी बिजली दी जा रही है। पहले बदमाश व्यापारियों से रंगदारी मांगते थे, अब ऐसे बदमाश जान बचाने की दुआ मांग रहे हैं। पहले प्रदेश से व्यापारी पलायन करता था, आज प्रदेश से बदमाश पलायन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीति और रीति जनता के विकास के लिए है। कार्यक्रम में मंडल कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी एसके सक्सेना की देखरेख में हुए चुनाव में रविप्रकाश अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष, मुकुल अग्रवाल प्रदेश महामंत्री, कृष्णमुरारी खंडेलवाल को प्रदेश कोषाध्यक्ष, सतवंत सिंह सलूजा, मनोज कुमार पंडित प्रदेश उपाध्यक्ष, वीरेंद्र सिंह संगठन मंत्री, सीपी सिंह को मंत्री चुना गया। प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने बाकी कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन मुकुल कुमार अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में पत्रकार सूर्यमणि रघुवंशी, रामदर्शन अग्रवाल, अरुण सिंह, रामकुमार वर्मा, राजीव लोचन अग्रवाल, आशुतोष विश्वकर्मा, सतवंत सलूजा, विनीत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आरक्षण की मांग को लेकर प्रजापति समाज का जोरदार प्रदर्शन, छह घंटे तक घेरा कलक्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने किया मंत्री का स्वागत
भाजपा विधायक सुचि मौसम चौधरी और उनके पति एश्वर्य चौधरी मौसम के आवास पर मंत्री सुरेश राणा का स्वागत किया गया। विधायक और उनके पति ने उन्हें हल भेंट किया। वहां पर कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रही। भाजपा के जिला महामंत्री निशांत राठौर के आवास पर प्रभारी मंत्री कपिलदेव अग्रवाल का स्वागत किया गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed