{"_id":"678bfa13227785cbac09b5b7","slug":"minister-of-state-distributes-35737-household-certificates-to-beneficiaries-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-141061-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: राज्यमंत्री ने लाभार्थियों को वितरित किए 35,737 घरौनी प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: राज्यमंत्री ने लाभार्थियों को वितरित किए 35,737 घरौनी प्रमाणपत्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। प्रधानमंत्री द्वारा स्वामित्व योजना के तहत तैयार संपत्ति कार्डों के इलेक्ट्रानिक वितरण के सजीव प्रसारण हुआ। विदुर सभागार में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने 35,737 घरौनी प्रमाणपत्र का लाभार्थियों को वितरण किए।
राज्यमंत्री जल शक्ति विभाग दिनेश खटीक ने घरौनी योजना के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। बताया कि 1701 ग्रामों के 275000 प्रॉपर्टी कार्ड (घरौनी) तैयार हुई। 179 ग्राम पंचायत में स्थित 208 ग्रामों में 35737 घरौनियां वितरित की जा रही हैं।
कहा कि घरौनी प्राप्त होने के पश्चात लाभार्थी बैंक से भी ऋण लेकर अपने रोजगार को आगे बढ़ा सकता है या अन्य कोई रोजगार कर सकता है। ग्रामीण आवासीय अभिलेख/घरौनी पाकर लाभार्थियों के खिले चेहरे। उधर कादराबाद क्षेत्र के ग्राम पंचायत हिदायतपुर व तुरतपुर में चौपाल के माध्यम से 14 ग्रामीणों को प्रमाणपत्रों का वितरण किया गया।
विज्ञापन
चांदपुर तहसील सभागार में 75 ग्रामीणों को घरौनी वितरित कर भू-सम्पत्ति का मालिकाना हक दिया गया। नगीना तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 11 पंचायतों के 1741 ग्रामीणों को घरौनी दी गई। नजीबाबाद में 52 गांवाें के प्रतिनिधि ग्रामीणों को घरौनी वितरित की गई।
जिलाधिकारी जसजीत कौर, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप सिंह, वेदप्रकाश विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉबी, एडीएम प्रशासन विनय कुमार, वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी आदि माैजूद रहे।