{"_id":"5e73c6318ebc3e7608296b81","slug":"minister-in-charge-inspected-isolation-ward-bijnor-news-mrt4744082186","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी मंत्री ने किया आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी मंत्री ने किया आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण
विज्ञापन

बिजनौर। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जिला अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमओ कार्यालय के एक एपेडेमेलॉजिस्ट ने कोरोना पीड़ित का उपचार करने के लिए किट और मास्क आदि पहनकर इलाज करने का डेमो किया। इस अवसर पर जिले का प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। इसके बाद प्रभारी मंत्री विकास भवन में अफसरों की मीटिंग लेने चले गए।
दुनिया भर में कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट जारी है। विश्व के विशेषज्ञ इस वायरस से पार पाने के लिए नई नई तकनीक खोज रहे हैं, लेकिन अभी तक इसका कोई स्थायी उपचार नहीं निकल पाया है। केवल सावधानी ही इसका सबसे अच्छा उपाय है। बृहस्पतिवार को जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया और डीएम तथा सीएमओ से जिले में कोरोना पीड़ितों की स्थिति के बारे में जाना। प्रभारी मंत्री ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए सेवाएं और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
डीएम रमाकांत पांडेय के अनुसार अब तक जिले में कुल 55 लोग विभिन्न देशों से लौटे हैं। इनमें से 50 की थर्मल स्क्रीनिंग हो चुकी है और पांच की निगरानी की जा रही है। 45 लोगों को पूरी तरह से स्वस्थ घोषित कर दिया गया है, जबकि दस लोगों को 14 दिन तक उनके घरों पर ही आइसोलेटेड किया गया है। इन सभी की निगरानी की जा रही है। सीएमओ ने बताया कि 14 दिन तक संक्रमण का असर अधिक रहता है। इसलिए दो सप्ताह का समय ही कोरोना मरीज की संक्रमण काल में देखभाल करनी होती है। सभी मरीजों की टीम द्वारा निगरानी की जा रही है। प्रभारी मंत्री के साथ डीएम रमाकांत पांडेय, एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, सीएमओ विजय कुमार यादव, जिला अस्पताल के सीएमएस ज्ञानचंद, महिला सीएमएस आभा वर्मा, संक्रामक रोग के नोडल अधिकारी पीआर नायर, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, विपुल शर्मा आदि मौजूद रहे।