{"_id":"6137ae338ebc3e07583c99d6","slug":"mills-will-start-crushing-sugarcane-in-october-bijnor-news-mrt555219713","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलें अक्तूबर में शुरू कर देंगी गन्ने की पेराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलें अक्तूबर में शुरू कर देंगी गन्ने की पेराई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलें अक्तूबर में शुरू कर देंगी गन्ने की पेराई
बिजनौर। जिले की सभी चीनी मिलें पहली बार अक्तूबर में पेराई सत्र शुरू करने जा रही हैं। प्रशासन ने चीनी मिलों से हर हाल में अक्तूबर में ही मिलों के चक्के चलाने को कह दिया है। जो चीनी मिल नवंबर में पेराई सत्र शुरू करने को कह रहीं थीं उनसे भी अक्तूबर में मिल संचालन के लिए कहा गया है।
जिले में गन्ने का रकबा लगातार बढ़ता जा रहा है। रकबे के साथ साथ गन्ने की पैदावार भी बढ़ रही है। जिले में चीनी मिलें नवंबर में गन्ना पेराई शुरू करती हैं। इससे गन्ना सत्र मई, जून तक पहुंच जाता है। गर्मी में किसानों को गन्ना मिलों में पहुंचाने में परेशानी होती है साथ ही गन्ने की पैड़ी भी देर से अंकुरित होती है। इससे उत्पादन कम होता है। गन्ने की पैदावार बढ़ने पर मिलों का संचालन समय पर कराना जरूरी है। केवल बिलाई मिल ही है जो अक्तूबर में पेराई शुरू कर रही है। चुनावी साल में सरकार भी मिलों पर समय से गन्ना पेराई शुरू कराने के लिए दबाव डाल रही हैं।
जिले की कुछ चीनी मिलें नवंबर में पेराई शुरू करने की तैयारी कर रहीं थीं, लेकिन प्रशासन ने हर हाल में अक्तूबर में ही शुरू कराने के लिए कहा है। इस बार गन्ना रकबा फिर बढ़ गया है। अगर पेराई सत्र समय से शुरू होगा तो ही किसानों को इससे सहूलियत होगी। चीनी मिलों में मरम्मत का काम भी तेजी से चल रहा है। 50 प्रतिशत से अधिक मरम्मत हो चुकी है।
विज्ञापन
तिथि देनी शुरू की
जिले की चीनी मिलों ने पेराई सत्र शुरू कराने की तिथि देनी शुरू कर दी है। धामपुर, स्योहारा, बिलाई, बहादरपुुर, बरकातपुर, बुंदकी और नजीबाबाद चीनी मिल प्रशासन ने अक्तूबर की ही मिल संचालन की तिथि दी है। पिछले साल केवल धामपुर, स्योहारा, बहादरपुर और बुंदकी ने ही अक्तूबर में मिल संचालन शुरू किया था।
अक्तूूबर में शुरू होगी पेराई
जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार मिलों का संचालन हर हाल में अक्तूबर तक शुरू करा दिया जाएगा। किसानों को जल्दी मिल चलने से फायदा होगा।