फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mills reduced indent for social distancing

सोशल डिस्टेंसिंग के लिए मिलों ने घटाया इंडेंट

Thu, 02 Apr 2020 09:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Mills reduced indent for social distancing
सोशल डिस्टेंसिंग के लिए मिलों ने घटाया इंडेंट
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना के प्रसार को कम करने के लिए चीनी मिलों ने पेराई क्षमता कम कर दी है। चीनी मिलों में किसानों को कम से कम संख्या में बुलाया जा रहा है। इस वजह से चीनी मिल रोज एक से दो घंटा गन्ना न होने के कारण बंद भी रहती हैं। लेकिन कोरोना के प्रसार को कम करने के लिए मिल ऐसा कर रही हैं।
कोरोना से बचाव के लिए पूरे देश में लॉकडाउन है। सरकार ने चीनी मिलों के संचालन को हरी झंडी दे रखी है। लेकिन चीनी मिलों में भी पूरी एहतियात बरती जा रही हैं। चीनी मिल परिसर में दिन में कई कई बार सैनिटाइजर का छिड़काव कराया जा रहा है। मिलों में हर घंटे एनाउंस करके किसानों से साबुन से हाथ धोने व सैनिटाइजर लगाने के लिए कहा जा रहा है। किसानों को एकत्र भी नहीं होने दिया जा रहा है। चीनी मिलों के गेट पर किसान सीधे गन्ना लाते हैं।
विज्ञापन

मिलों में एक दिन का कार्यकाल सुबह छह बजे खत्म माना जाता है। मिलों देखा जाता है कि मिल परिसर में कितना गन्ना है और कितना हो सकता है। बिजनौर चीनी मिल जैसी कम पेराई क्षमता वाली मिल में सुबह के समय करीब पांच से छह हजार क्विंटल गन्ना रहता है। मिल में किसानों की भीड़ रहती है। बाकी मिलों में भी अमूमन यही हालत रहती थी। लेकिन लॉकडाउन के दौरान किसानों की भीड़ को कम करने के लिए मिलों ने अपना इंडेंट कम किया है। मिल परिसर में किसानों को कम बुलाया जा रहा है। भले ही चीनी मिल गन्ना न होने पर नो केन में बंद रहें, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग के लिए मिलें कम इंडेंट जारी कर रही हैं। बिजनौर चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक राहुल चौधरी के अनुसार इंडेंट थोड़ा कम किया गया है। भले ही चीनी मिल नो केन में बंद रहे, लेकिन किसानों की भीड़ परिसर में एकत्र नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी मिल पेराई क्षमता
धामपुर 14000
स्योहारा 13000
बिलाई 9000
बहादरपुर 7500
बरकातपुर 7000
बुंदकी 6500
चांदपुर 4500
बिजनौर 3500
नजीबाबाद 3000
कुल क्षमता 68000
नोट : पेराई क्षमता लाख टन में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed