फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mills' mills filled, sugar being kept in the open

मिलों के गोदाम भरे, खुले में रखी जा रही चीनी

Thu, 09 Apr 2020 10:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Mills' mills filled, sugar being kept in the open
बिजनौर में बहादरपुर चीनी मिल में खुले में रखी जा रही चीनी। - फोटो : BIJNOR
मिलों के गोदाम भरे, खुले में रखी जा रही चीनी
विज्ञापन

बिजनौर। लॉकडाउन की वजह से चीनी मिलों की हालत खराब होने लगी है। चीनी का उठान नहीं हो पा रहा है। मिलों के गोदामों में चीनी रखने की जगह नहीं बची है। मिलें अपनी चीनी खुले में रखने को मजबूर हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि मिलों को चीनी खुले में रखनी पड़ रही है। मिलें शासन से चीनी उठान के लिए व्यवस्था कराने की मांग कर रही हैं।
गन्ने का रकबा, पैदावार और चीनी रिकवरी हर साल बढ़ती जा रही है। रिकवरी बढ़ी तो बाजार में चीनी की आवक भी बढ़ गई। तब मिलों ने चीनी के उत्पादन को कम कर गन्ने के रस से बी हैवी मोलाइसिस बनाना शुरू किया। साथ ही रॉ शुगर बनाकर विदेशों को चीनी निर्यात की। मिलों में चीनी का उत्पादन तो कम कर दिया लेकिन अब लॉकडाउन ने अब मिलों की समस्याओं को बढ़ा दिया है। लॉकडाउन में चीनी का उठान बंद है। चीनी मिलों के गोदाम चीनी के बोरों से भर गए हैं। मिलों को पहली बार खुले में चीनी रखनी पड़ रही है। बहादरपुर व स्योहारा चीनी मिल खुले में ईंट रखकर उन पर चीनी के बोरे रख रहे हैं और ऊपर से पॉलिथीन ढक रहे हैं। बगास रखने के लिए भी जगह नहीं बची है। चांदपुर चीनी मिल में छह दिन और बिलाई चीनी मिल में चार दिन के उत्पादन के बराबर चीनी रखने की ही जगह रह गई है।
विज्ञापन

किस चीनी मिमल में कितना स्टॉक
चीनी मिल चीनी शीरा
धामपुर 17.26 9.02
स्योहारा 16.63 7.17
बिलाई 13.09 4.44
बहादरपुर 10.95 3.03
बरकातपुर 10.87 4.77
बुुंदकी 10.81 4.14
चांदपुर 5.26 1.99
बिजनौर 3.41 1.29
नजीबाबाद 4.48 1.44
कुल 92.76 37.29
नोट : चीनी और शीरे के आंकड़े लाख क्विंटल में हैं।
चीनी की रैक भिजवाने की कोशिश
बहादरपुर चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक एसपी सिंह के अनुसार चीनी खुले में रखनी पड़ रही है। गोदाम में चीनी रखने के लिए जगह नहीं है। चीनी की रैक भिजवाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed