{"_id":"5de403da8ebc3e54d61e1ccd","slug":"mill-officials-started-weighing-with-a-sample-of-sugarcane-bijnor-news-mrt4565286133","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने का सैंपल लेकर मिल अफसरों ने शुरू कराई तोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने का सैंपल लेकर मिल अफसरों ने शुरू कराई तोल
विज्ञापन
गन्ने का सैंपल लेकर मिल अफसरों ने शुरू कराई तौल
हल्दौर। गांव खतापुर में गन्ना क्रय केंद्र पर बिलाई चीनी मिल अधिकारियों द्वारा गन्ना तुलवाने की हामी के बाद किसानों का धरना समाप्त हो गया। मिल अफसरों ने गन्ने की रिकवरी के लिए गन्ना प्रयोगशाला भिजवाया है। मिल अफसर गन्ने को रिजेक्ट प्रजाति का बता रहे हैं।
खतापुर के किसान शनिवार को क्रय केंद्र पर गन्ना लेकर पहुंचे तो केंद्र प्रभारी न तोल करने से मना कर दिया था। किसान गन्ने को 0239 अर्ली प्रजाति का बता रहे थे। जबकि तोल इंचार्ज ने गन्ने को अस्वीकृत प्रजाति का बताया। इस बात को लेकर किसानों ने धरना शुरू कर दिया था। इस पर किसानों ने तोल बंद करा दी थी। रविवार दोपहर बिलाई चीनी मिल के वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक सिताब सिंह व जोनल इंचार्ज नरेंद्र सिंह कांटे पर पहुंचे और धरनारत किसानों से वार्ता की। करीब तीन घंटे तक किसानों व मिल अधिकारियों के बीच गन्ने कतो खरीदने को लेकर गहमा-गहमी हुई। मिल अधिकारियों का कहना था कि जो गन्ने की फ़सल किसानों के खेतों में खड़ी है। वह 0239 की नकल है, और गन्ना सामान्य प्रजाति का है। किसानों के गन्ने की प्रतिलाभ जांच कराने के लिए इस सैंपल को प्रयोगशाला को भेजा जा रहा है। यदि जांच में गन्ने से कम प्रतिलाभ पाया गया तो गन्ने को अस्वीकृत घोषित कर इसे नहीं खरीदा जाएगा। फिलहाल मिल अधिकारियों ने किसानों के गन्ने को कांटे पर तुलवाने की रजामंदी दे दी है। वार्ता के दौरान सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव ओम प्रकाश सिंह गन्ना जेष्ठ निरीक्षक अमित पांडे व गजेंद्र सिंह, बल्लन सिंह, बलराम सिंह, महीपाल सिंह, युवराज सिंह, बिजेंद्र सिंह, केहर सिंह, राजेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।