फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Milky Rajbir was murdered in a love affair

प्रेम प्रसंग में हुई थी दूधिया राजबीर की हत्या

Tue, 29 Jun 2021 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Milky Rajbir was murdered in a love affair
प्रेम प्रसंग में हुई थी दूधिया राजबीर की हत्या
विज्ञापन

बिजनौर। हल्दौर क्षेत्र के गांव खतापुर में दो दिन पहले दूधिया राजबीर की हत्या प्रेम प्रसंग को लेकर गोली मारकर की गई थी। पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा लिया है। एक किशोर को भी हिरासत में लिया है। फरार आरोपी की पुलिस तलाश में जुटी है।
एसपी डा. धर्मवीर सिंह के मुताबिक हीमपुर थाना क्षेत्र के गांव मुकरपुर गदई निवासी दूधिया राजबीर उर्फ बरम की 26 जून को गोली मारकर हत्या करके उसका शव गांव खतापुर जाने वाले कच्चे रास्ते पर डाल दिया था। पुलिस ने राजबीर के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाली। पुलिस ने गांव मुकरपुर गदई निवासी हिमांशु उर्फ छोटे को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया। एक किशोर को भी इस हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए हिमांशु ने पुलिस को बताया कि मृतक राजबीर का आरोपी किशोर की बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह रोजाना दूध लेने उनके घर जाता था। राजबीर से बाल अपचारी के परिजनों से विवाद भी हुआ था।
विज्ञापन

वारदात से पहली रात हिमांशु ने राजबीर को आरोपी किशोर के घर से निकलते हुए देखा था। यह बात हिमांशु ने बाल अपचारी को बताई। हिमांशु ने बाल अपचारी के साथ मिलकर राजबीर की हत्या का षड्यंत्र रचा। हिमांशु व बाल अपचारी ने अपने तहेरे भाई विशेष उर्फ बिशू को भी अपने साथ ले लिया। तीनों को मालूम था कि राजबीर रोजना दूध लेने जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 जून की तड़के तीनों खतापुर के कच्चे रास्ते पर खड़े हो गए। राजबीर के आते ही बाल अपचारी ने उसे बातों में उलझा लिया। हिमांशु व विशेष ने राजबीर के सिर में पीछे से गोली मार दी। राजबीर की जेब से पर्स निकालकर पुलिया के पास फेंक दिया व फरार हो गए। पुलिस विशेष की तलाश में जुटी हैं। एसपी ने हत्या का खुलासे करने वाली टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed