फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Migratory birds camped in Hyderpur Wetland

प्रवासी पक्षियों ने हैदरपुर वेटलैंड में डेरा जमाना किया शुरू, करीब तीन हजार पक्षी पहुंचे

Sun, 25 Oct 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Migratory birds camped in Hyderpur Wetland
बिजनौर में गंगा बैराज के पास हैदरपुर वेटलैंड में गाडवेल प्रजाति के पक्षी। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। गंगा किनारे बसे हैदरपुर वेटलैंड में फिर से प्रवासी पक्षियों ने डेरा जमाना शुरू कर दिया है। वेटलैंड प्रवासी पक्षियों के कलरव से गुलजार होने लगा है। पक्षियों के बड़े बड़े झुंड वेटलैंड में दिख रहे हैं। स्थानीय प्रजातियों के बड़े झुंड भी यहां पहली बार दिखे हैं।
विज्ञापन

बिजनौर बैराज के पास स्थित हैदरपुर वेटलैंड पक्षियों को आकर्षित कर रहता रहा है। यहां अक्सर प्रवासी व स्थानीय पक्षियों के झुंड देखे जाते हैं। कई दुर्लभ प्रजातियों के झुंड भी यहां देखे गए हैं। सर्दियों का मौसम शुरू होने से पहले ही प्रवासी पक्षी भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों, हिमालय क्षेत्र व साइबेरिया से यहां आते हैं और मार्च तक यहां से उड़ भी जाते हैं। इक्का दुक्का पक्षी ही घायल होने या फिर छोटे बच्चों की वजह से यहां पर रुकते हैं। इस साल सर्दी की आहट के साथ ही प्रवासी पक्षियों ने हैदरपुर वेटलैंड में डेरा जमाना शुरू कर दिया है। वेटलैंड बनने में प्रमुख भूमिका निभाने वाले आशीष लाया के अनुसार वेटलैंड में वे अब तक तीन हजार से अधिक प्रवासी पक्षी देख चुके हैं। इस साल वेटलैंड में प्रवासी पक्षियों के आने का आगाज हो चुका है जो धीरे धीरे बढ़ता ही जाएगा।
विज्ञापन

मिल चुकीं हैं पक्षियों की 300 से अधिक प्रजाति
फरवरी में हैदरपुर वेटलैंड में हुई बर्ड वॉचिंग में 267 प्रजाति के पक्षी दिखे थे। पिछले साल हुई गणना में 227 प्रजाति दिखी थीं। एक ही साल में 40 प्रजाति अधिक दिखी थीं। आशीष लोया के अनुसार फरवरी के बाद वेटलैंड में 35 से अधिक प्रजातियों को पहली बार देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये पक्षी दिखे
हैदरपुर वेटलैंड में रूडी शेलडक, कूट्स एंड गाडवेल, ग्रे लेग गूज, पिंटेल, स्पूनबिल, स्टोर्क गल्स आदि पक्षी दिखने लगे हैं। धीरे-धीरे ये प्रजाति बढ़ती जाएंगी।

800 पक्षियों का दिखा झुंड
बिजनौर में रावली गांव के पास प्रेटिकोल पक्षी भी दिखा है। यह पक्षी नदियों किनारे अक्सर देखा जाता है लेकिन अब तक ये गंगा किनारे नहीं दिखा था। इस पक्षी ने भी अब गंगा किनारे बड़ी तादाद में आशियाना बना लिया है। यहां पर करीब 800 पक्षियों का झुंड दिखाई दिया है।

बिजनौर में गंगा बैराज के पास हैदरपुर वेटलैंड में प्रेटिनकोल प्रजाति के पक्षी।

बिजनौर में गंगा बैराज के पास हैदरपुर वेटलैंड में प्रेटिनकोल प्रजाति के पक्षी।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में गंगा बैराज के पास हैदरपुर वेटलैंड में कूट्स प्रजाति के पक्षी।

बिजनौर में गंगा बैराज के पास हैदरपुर वेटलैंड में कूट्स प्रजाति के पक्षी।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed