फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Middle Ganga Canal expected to be completed

मध्य गंगा नहर के पूर्ण होने की उम्मीद

Tue, 23 Feb 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Middle Ganga Canal expected to be completed
मध्य गंगा नहर के पूर्ण होने की उम्मीद
विज्ञापन

बिजनौर। प्रदेश सरकार ने मध्य गंगा नहर परियोजना के लिए भी 1100 करोड़ से अधिक का बजट जारी किया है। लगातार तीसरे साल इस नहर के लिए बजट जारी किया गया है। इस साल इस नहर परियोजना के पूरा होने की आस बंधी है। इस नहर से अमरोहा सहित कई जिलों के किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए पानी दिया जाएगा।
मध्य गंगा नहर परियोजना के अंतर्गत करीब 44 किलोमीटर लंबी नहर बनाई जा रही है। यह नहर गंगा बैराज से निकाली जा रही है। नहर की तलहटी पूरी पक्की रखी गई है। इससे पानी अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, बदायूं जिले के किसानों की फसल की सिंचाई के लिए पानी भेजा जाएगा। अमरोहा, बदायूं में कहीं-कहीं पानी 200 फीट की गहराई में पहुंच गया है। फसलों की सिंचाई व भूगर्भ जल को रिचार्ज करने के लिए यह परियोजना शुरू की गई थी। यह परियोजना करीब 13 साल पहले शुरू हुई थी, लेकिन धन के अभाव में ये अटकी हुई थी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा पिछले दो बजट में भी इसके लिए बजट जारी किया गया था। इस बजट में भी प्रदेश सरकार ने मध्य गंगा नहर परियोजना के लिए 1137 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। उम्मीद है कि इस साल यह परियोजना पूरी हो जाएगी। जिले से शुरू होने वाली इस परियोजना से भले ही किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए पानी न मिले, लेकिन फिर भी किसानों के लिए यह योजना बहुत महत्वपूर्ण है। यह परियोजना वन विभाग और सिंचाई विभाग के जमीन के विवाद में भी लटकी थी। पिछले साल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंडल स्तरीय बैठक में इस परियोजना को पूरा करने के निर्देश दिए थे। 4400 करोड़ की यह परियोजना केवल 5.2 हेक्टेयर जमीन के विवाद में फंसी हुई थी। यह मुरादाबाद मंडल के बीच में फंसी हुई सबसे बड़ी परियोजना भी थी। मुख्यमंत्री ने जमीन के विवाद को खत्म करने के तो निर्देश दिए ही थे, अब इसके लिए बजट भी जारी होने से परियोजना को पंख लग जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed