फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Message given to give shelter to birds, build nests

पक्षियों को आशियाना देने का दिया संदेश, बनाए घोंसले

Wed, 16 Mar 2022 10:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:49 PM IST
विज्ञापन
Message given to give shelter to birds, build nests
पक्षियों को आशियाना देने का दिया संदेश, बनाए घोंसले
विज्ञापन

बिजनौर। कृष्णा कॉलेज में विश्व समाज कार्य दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में पक्षियों को आशियाना देने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. संध्या रस्तोगी, महाविद्यालय के संस्थापक निदेशक राजीव कुमार, प्रबंधक मनोज कुमार, प्रबंध निदेशक पवन कुमार, प्राचार्य डॉ. सीमा शर्मा ने मां सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पण कर किया।

कार्यक्रम में समाज कार्य के विद्यार्थियों ने चिड़ियों के लिए घोंसले बनाए गए। साथ ही गाड़ियों से निकलने वाले अनुपयुक्त टायरों का सदुपयोग कर गमलों का आकार देकर पौधरोपण किया। डॉ. संध्या रस्तोगी ने कहा कि मानव सेवा के साथ-साथ पशु सेवा भी करनी चाहिए। प्राचार्य डॉ. सीमा शर्मा ने कहा कि समाज कार्य दिवस की थीम हम सभी को संदेश देती है कि जीवजंतु, प्राणी इन सभी की सुरक्षा सभी को मिलकर करनी होगी। कार्यक्रम में सहायक प्रवक्ता अमित राजपूत और नितिन ढाका का विशेष योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed