{"_id":"63a09e2cce7dc82a245f964e","slug":"meritorious-students-honored-bijnor-news-mrt6184209160","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया
विज्ञापन
मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया
हीमपुर दीपा। दयानंद जनता इंटर कॉलेज हीमपुर दीपा में पूर्व प्रधानाचार्य स्वर्गीय जीवन सिंह की 12वीं पुण्यतिथि पर विद्यालय के दो प्रतिभाशाली छात्रों को प्रशस्ति पत्र व साइकिल देकर सम्मानित किया गया।
सोमवार को पूर्व प्रधानाचार्य स्वर्गीय जीवन सिंह की 12वी पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उनकी पत्नी विमला देवी, पुत्र राजीव कुमार तोमर ने विद्यालय के इंटरमीडिएट के टॉपर रहे अंकित कुमार पुत्र संतरपाल निवासी मुंढाल व हाईस्कूल में टॉपर रहीं कुमारी तनुशी पुत्री विपिन कुमार निवासी हीमपुर दीपा को साइकिल व प्रशस्ति पत्र सम्मानित किया। वक्ताओं ने पूर्व प्रधानाचार्य स्वर्गीय जीवन सिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके जीवन से संबंधित कई संस्मरण सुनाएं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य योगेश पाल सिंह, राजकुमार एडवोकेट, कुलदीप सिंह चिकारा, यशवीर सिंह, पूर्व राज्यमंत्री ओमपाल सिंह, नेहरा पूर्व सभापति, सुरेंद्र सिंह चौधरी, दिग्विजय सिंह, सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर कोमल सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त अध्यापक हरपाल सिंह, संचालन सुरेंद्र निदंना ने किया।