फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Meritorious students get laptops

मेधावी छात्राओं को मिले लैपटॉप

Thu, 22 Dec 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 22 Dec 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
 Meritorious students get laptops
एमडीकेवी इंटर कॉलेज की मेधावी छात्राएं लेपटॉप के साथ। - फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में मूर्ति देवी कन्या इंटर कॉलेज की मेधावी छात्राओं को बिजनौर में आयोजित एक समारोह मेें लैपटॉप प्रदान किए गए। 
विज्ञापन

   बुधवार को स्कूल प्रांगण में मेधावी प्रतिभाओं को कार्यवाहक प्रधानाचार्या शोभा वर्मा ने शाबाशी दी। शिक्षासत्र 2016 में हाईस्कूल की 18 और इंटर की चार एवं शिक्षासत्र 2015 में हाईस्कूल की 18 एवं इंटर की 18 मेधावी छात्राओं को राजकीय इंटर कॉलेज बिजनौर में सरकार की योजना के अंतर्गत लैपटॉप प्रदान कर  सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या ने छात्राओं को मिले लैपटॉप को उनके शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का ईनाम बताते हुए भविष्य में और भी लगन और मेहनत से आगे बढ़कर विद्यालय व नगर का नाम रोशन करने की सलाह दी।

वहीं, अफजलगढ़ में राखी मेमोरियल विद्या निकेतन गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज आसफाबाद चमन के मेधावी छात्र छात्राओं को प्रदेश सरकार द्वारा लैपटॉप मिले। कक्षा 10 के 18 और 12वीं के 15 बच्चों को लैपटॉप मिले हैं, जिसमें मुक्तमणी, हिमानी चौहान, कामिनी, सविता, प्रियंका, निकेता, विजेता, रुचि, मनीषी, सरिता, पल्लवी, जसप्रीत कौर, अर्शी परवीन, गुलफ्शा, परवीन, हिमानी, अभिषेक सैनी, विशाल, हुजैफा खातून, रूपाली चौहान, शालिनी प्रजापति, ज्योति कुमार, विभोर सिंह, रमन, इब्राहीम, सुमित कुमार, आकांक्षा रानी, तेनवी चौहान, अनस समामिक, पल्लवी, संदीपा और सबीहा, शरीफ शामिल है। इसमें प्रधानाचार्य संध्या शर्मा एवं सभी अध्यापकों ने शुभकामनाएं देते हुए बच्चों से भविष्य में और अच्छी तरह से मेहनत करने को प्रेरित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed