फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Meri Saheli' campaign for women traveling alone in trains

Bijnor News: ट्रेनों में अकेले सफर करने वाली महिलाओं के लिए ‘मेरी सहेली’ अभियान

Fri, 02 Feb 2024 10:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
'Meri Saheli' campaign for women traveling alone in trains
वरिष्ठ रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने किया नजीबाबाद स्टेशन का दौरा
विज्ञापन

बोले, विभिन्न स्टेशन पर स्टाफ सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक महिलाओं से हालचाल जानेगा
अयोध्या जाने वाली ट्रेनों पर तैनात रहेगा अतिरिक्त सुरक्षा बल

संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद (बिजनौर)। वरिष्ठ रेलवे सुरक्षा आयुक्त मुरादाबाद शानमुग वडिवेल एस ने शुक्रवार को नजीबाबाद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। बताया कि अयोध्या जाने वाली ट्रेनों सहित अन्य में अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की व्यवस्था की गई है। अकेले सफर करने वाली महिलाओं की सुरक्षा के लिए आरपीएफ ‘मेरी सहेली’ अभियान शुरू किया है।
वरिष्ठ रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने यात्री और रेल संपत्ति सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। बताया कि अयोध्या में मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद ट्रेन और यात्री सुरक्षा के कई कदम उठाए गए है। हरिद्वार, हापुड़ सहित विभिन्न क्षेत्रों से अयोध्या जाने वाली ट्रेनों में एक इंस्पेक्टर सहित छह सुरक्षाबल का स्टाफ ट्रेनों को दिया गया है। ट्रेनों में अकेले सफर करने वाली महिलाओं की सुरक्षा के लिए रेलवे की ओर से मेरी सहेली अभियान शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत ऐसी महिला की सूचना मिलने पर विभिन्न स्टेशन पर स्टाफ सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक उनसे हालचाल जानेगा।
विज्ञापन

आरपीएफ की क्षेत्रीय टीम को सुरक्षा के दायित्वों को निष्ठा के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आरपीएफ प्रभारी प्रताप सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार, गोवर्धन प्रसाद, मुकेश चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का सर्वे शुरू
वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से स्टेशनों को सी, बी और ई श्रेणी में स्टेशनों को बांटकर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। सी श्रेणी के स्टेशनों पर कैमरा व्यवस्था पूर्व में हो चुकी है। अन्य स्टेशनों के लिए सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। 2024 के अंत तक सभी स्टेशनों को इंटरनेट सीसीटीवी कैमरों से जोड़ दिया जाएगा।



नजीबाबाद सहित 10 स्टेशनों पर बनेंगे आरपीएफ बैरक
रेलवे स्टेशन नजीबाबाद सहित 10 स्टेशनों पर आरपीएफ स्टॉफ के लिए स्टॉफ बैरकों की स्थापना की जाएगी। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ने बताया कि चंदौसी में महिला पुरुष के लिए बैरक सहित नजीबाबाद, हापुड़, गजरौला, रूड़की, बरेली, सीतापुर, बालामऊ, हरदोई में बैरक स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed