फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Meri Mati, Mera Desh: Remembering the sacrifices of the country's immortal martyrs

Bijnor News: बिजनौर - शहीदों के बलिदान पर डाला प्रकाश

Fri, 11 Aug 2023 11:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 11 Aug 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Meri Mati, Mera Desh: Remembering the sacrifices of the country's immortal martyrs
हल्दौर में अमृत महोत्सव कार्यक्रम में शहीद स्मारक पर तिरंगे के साथ जीएसएन इंटरनेशनल एकेडमी पब्ल
- कार्यक्रम के तहत पौधरोपण कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिलेभर में मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बीएसडी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों और अध्यापकों ने पौधरोपण किया। इसके अलावा कई छात्र-छात्राओं ने रानी लक्ष्मीबाई, महाराणा प्रताप, भगत सिंह आदि वीरों के बलिदान पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य विजय चौधरी ने कहा कि पेड़ों की कटाई से दुष्परिणाम देखने को मिल रहे हैं। इसलिए पौधे लगाने जरूरी हैं। प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में कम से कम पांच पौधे जरूर लगाने चाहिए।
शहीद स्मारक पर पहुंचकर किया ध्वजारोहण

हल्दौर। जीएसएन इंटरनेशनल एकेडमी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत छात्रों ने एक तिरंगा यात्रा रैली निकाली। रैली का शुभारंभ थाना प्रभारी निरीक्षक मनीराम ने फीता काटकर किया। तिरंगा रैली के शहीद स्मारक पर पहुंचने के बाद ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर नीता राजपूत, आशुतोष नागर, विकास पंकज, विपिन पोसवाल, विक्रांत कुमार, विशाल चाहल, राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

अमृत वाटिका में लगाए फलदार पौधे
नगीना। नगरपालिका कर्मचारियों ने मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत पालिका स्थित अमृत वाटिका में फलदार पौधे लगाए। प्रधान लिपिक मदनपाल सिंह, इक्तेदार जैदी ने पालिका कर्मचारियों से अपने आसपास पौधरोपण करने का भी आह्वान किया। इस मौके पर तलत अहमद, मुनीर जैदी, रोहित कुमार, ललित कुमार, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद के पुत्र और पुत्रवधू को किया सम्मानित

शिवाला कलां। गांव फीना के कारगिल युद्ध में शहीद नायक अशोक कुमार की प्रतिमा पर एसडीएम चांदपुर रितु रानी ने पुष्पांजलि अर्पित की। एसडीएम ने शहीद नायक अशोक कुमार के पुत्र नितिन कुमार व पुत्र वधू को शाॅल उड़ा कर सम्मानित किया। सार्वजनिक आर्य इंटर कॉलेज के एनसीसी क्रेडिट छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस मौके पर कॉलेज प्रबंधक मनोज कुमार राजूपत, वीडीओ दीपचंद, शुभम कुमार, शशांक शर्मा, अंकित कुमार, आत्माराम यादव, जयपाल सिंह शास्त्री, अमित कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद

विद्यार्थियों ने कस्बे में निकाली तिरंगा रैली
राजा का ताजपुर। कस्बे में स्कूल छात्र-छात्राओं ने मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत तिरंगा रैली निकाली। आरजीएनपी इंटर कॉलेज व आरकेएसएम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने तिरंगा रैली निकालते हुए शहीदों को याद किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य लल्लनराम, राजीव राणा, कमलजीत सिंह नूर, ॠतुराज सिंह, दिग्विजय सिंह, मदनपाल सिंह, संगीता कुमारी, ज्योति रानी आदि मौजूद रहे। संवाद


नगरपालिका परिसर में एसडीएम ने किया पौधरोपण
किरतपुर। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत नगर पालिका परिसर में एसडीएम नजीबाबाद रम्या आर ने पौधारोपण किया। इसके अलावा पौधरोपण के लिए निशुल्क पौधे भी वितरित किए गए। इस मौके पर अनुराग, कमल, हसन मुस्तफा, सुरेंद्र सिंह, ज्ञानेश्वरानंद, बाबूराम, गोपाल दत्त शर्मा, मोहम्मद नासिर, प्रशांत आदि मौजूद रहे। संवाद
ये हैं पंच प्रण



1- विकसित भारत का लक्ष्य।



2- गुलामी के हर अंश से मुक्ति।



3- अपनी विरासत पर गर्व।



4-एकता व एकजुटता।



5- नागरिकों में कर्तव्य की भावना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed