फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Merchant upset with computerized system of parcel booking

Bijnor News: नजीबाबाद - पार्सल बुकिंग की कंप्यूटरीकृत व्यवस्था से व्यापारी परेशान

Fri, 24 Mar 2023 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 24 Mar 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Merchant upset with computerized system of parcel booking
नजीबाबाद - दो मिनट ठहराव वाली ट्रेनों में बुक नहीं हो रहे पार्सल
विज्ञापन

फोटो-23एनजेडबी09ए, 09बी, 09सी
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। रेलवे द्वारा दो मिनट रुकने वाली ट्रेनों में पार्सल बुक कराने की व्यवस्था बंद करने से कारोबारी परेशान हैं। कारोबारियों ने रेलवे से पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से सभी ट्रेनों में पार्सल बुकिंग व्यवस्था पूर्व की भांति सुचारु कराने की मांग की है।
रेलवे की पार्सल और लगेज बुकिंग व्यवस्था काफी पुरानी है। रेलवे ने नजीबाबाद स्टेशन सहित अधिकांश स्टेशनों पर पार्सल बुकिंग की ऑनलाइन व्यवस्था शुरु की गई है। व्यवस्था के लिए स्टेशनों पर पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम (पीएमएस) लगाया है। ऑनलाइन कंप्यूटरीकृत व्यवस्था में उन ट्रेनों पर नई व्यवस्था में पार्सल बुक नहीं हो रहे, जिन ट्रेनों का किसी भी स्टेशन पर पांच मिनट से कम ठहराव है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय कारोबारियों ने पार्सल बुकिंग की नई व्यवस्था के अंतर्गत नजीबाबाद स्टेशन से रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर पार्सल बुक न होने पर रोष व्यक्त किया है। उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कपिल सराफ का कहना है कि नजीबाबाद स्टेशन उत्तराखंड सीमा पर स्थित महत्वपूूर्ण स्टेशन है। रेलवे द्वारा पार्सल बुकिंग की पीएमएस व्यवस्था से कारोबारी परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दो मिनट ठहराव वाले सभी स्टेशनों पर पार्सल बुकिंग की व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय मंत्री शिवकुमार माहेश्वरी ने पार्सल बुक कराने के कंप्यूटरीकृत सिस्टम के माध्यम से व्यापारियों से पार्सल बुकिंग का अधिकार छीनने का रेलवे पर आरोप लगाया। व्यापारियों ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और महाप्रबंधक रेलवे को पत्र भेजकर पार्सल बुकिंग की पुरानी व्यवस्था सुचारु कराने और नए सिस्टम को दो मिनट ठहराव वाली ट्रेनों के लिए अपडेट करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed