{"_id":"61aa6cbecb454805502a00de","slug":"mentally-ill-niece-of-relationship-raped-bijnor-news-mrt5674810130","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ते की मानसिक बीमार भतीजी से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्ते की मानसिक बीमार भतीजी से दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्ते की मानसिक बीमार भतीजी से दुष्कर्म
नहटौर। एक युवक ने अपनी 25 वर्षीय मानसिक बीमार चचेरी भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। यह शर्मनाक घटना चार दिन पूर्व घटित हुई। आरोपी युवती को बाइक पर बैठाकर सुनसान इलाके में ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में आरोपी को हिरासत में लिया है।
नहटौर हल्दौर मार्ग स्थित एक गांव में एक शर्मनाक घटना घटित होने पर पुलिस भी सकते में आ गई। बताया जाता है कि चार दिन पूर्व चार बच्चों का पिता अपनी चचेरी मानसिक बीमार भतीजी को अकेला देखकर बेगराजपुर अड्डे से अंडे लाने का बहाना लेकर बाइक पर बैठाकर ले गया। आरोपी बाइक को सुनसान इलाके में ले गया। जहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती बदहवास हो गई, लेकिन उसे डरा धमकाकर घर ले आया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। युवती का पिता बीमार रहता है, जबकि उसकी मां व भाई दिल्ली गए हुए थे। जब दोनों दिल्ली से लौटे तो युवती ने आपबीती बताई। युवती आरोपी से बहुत ज्यादा डरी हुई थी। जब उसकी मां ने आरोपी से पूछताछ की तो आरोपी ने उल्टे धमकाना शुरू कर दिया। मामले का गांव वालों को भी पता चल गया। जिसके बाद पीड़िता को लेकर परिजन एसपी के पास पहुंचे और घटना की जानकारी दी। एसपी के आदेश पर नहटौर पुलिस हरकत में आई और आरोपी को हिरासत में लिया।