{"_id":"63e6668ff4b56264a70db9c7","slug":"mens-t20-najibabad-cricket-cup-in-najibabad-from-25-february-bijnor-news-c-14-1-112987-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: नजीबाबाद - मेंस टी-20 नजीबाबाद क्रिकेट कप 25 फरवरी से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: नजीबाबाद - मेंस टी-20 नजीबाबाद क्रिकेट कप 25 फरवरी से
Fri, 10 Feb 2023 09:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 10 Feb 2023 09:15 PM IST
विज्ञापन
- आईपीएल और रणजी के खिलाड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता में लेंगे भाग
फोटो - 10एनजेडबी08आर
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। नगर में मेंस टी-20 नजीबाबाद क्रिकेट कप 25 फरवरी से आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों में आईपीएल और रणजी खिलाड़ी भाग लेंगे।
नजीबाबाद के क्रिकेटर मो. शाहिद, मो. वसीम, फरहान खान और फरीद अहमद के नेतृत्व में 25 फरवरी से राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने एसजीएल प्रतिष्ठान पर आयोजित प्रेस वार्ता में नजीबाबाद क्रिकेट कप आयोजन की जानकारी दी। मेंस टी-20 क्रिकेट कप में यूपी, चंडीगढ़, पंजाब, दिल्ली से आठ टीमें भाग लेंगी। नजीबाबाद क्रिकेट क्लब से टीम में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों में स्थानीय स्तर का कोई भी खिलाड़ी शामिल नहीं होगा। प्रतियोगिता एनआईआईटी खेल मैदान पर 25 फरवरी से एक सप्ताह तक आयोजित की जाएगी।
एनआईआईटी के कार्यकारी निदेशक अभिनव अग्रवाल, समाजसेवी डॉ. राखी अग्रवाल, डॉ. संदीप अग्रवाल, कपिल सराफ, दिलशाद अहमद, मयंक कुमार, हर्षित सराफ, राजेश तागरा की उपस्थिति में आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजकों ने प्रतियोगिता में आईपीएल और रणजी के जाने माने खिलाड़ी शिवम मावी, कामरान, शिवा, परवेज रसूल, अंकित चौधरी, इकबाल अब्दुल्ला, मो. आबिद, दीपक कुमार भाग लेंगे।