फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mene little rain the roads were desecrated

थोड़ी बारिश मेंे ही बदहाल हो गईं सड़कें

Tue, 21 Jun 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Tue, 21 Jun 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Mene little rain the roads were desecrated
बारिश के बाद नजीबाबाद-जलालाबाद के बीच बदहाल मार्ग। - फोटो : अमर उजाला
जलालाबाद में तेज गर्मी के बाद अचानक हुई बारिश से जहां कुछ राहत मिली। वहीं, कई खस्ताहाल मार्ग और भी बदहाल हो गए। जलभराव और गंदगी के बीच क्षेत्रवासियों ने मार्गों की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

डबल फाटक पर फ्लाईओवर निर्माण प्रक्रिया के चलते क्षेत्र में हाईवे के हालात काफी बदतर हो गए हैं। गड्ढों में कीचड़ फैलने और पानी भरने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी से जूझने के साथ हादसे की आशंका बनी हुई है। क्षेत्रीय नागरिकों गुरूपाल सिंह, तेजेंद्र सिंह, नीटू साहनी, आगाज खान आदि ने मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की। आजाद चौक से मोटाआम तक खस्ताहाल हुए मार्ग के जीर्णोद्घार का कार्य शुरू नहीं किया गया है। मार्ग पर हुए गड्ढों में बारिश का पानी भरने से राहगीर परेशान हैं। सपा नेता नफीस अहमद ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मार्ग निर्माण की मांग की। लोनिवि अधिशासी अभियंता रविदत्त कुमार ने बताया कि 1.20 किलोमीटर लंबे मार्ग में 800 मीटर लंबे मार्ग की सामान्य मरम्मत वित्तीय वर्ष में होना प्रस्तावित है। शेष 400 मीटर लंबा मार्ग आबादी क्षेत्र में सीसी रोड का आगणन किया गया है।
विज्ञापन

उधर, कोटद्वार ब्रांच लाइन पर बने फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड देखरेख में अभाव में बदहाल हो गईं। सर्विस रोड की साइडों में बने नालों में पानी की निकासी अवरुद्घ होने से वर्षा का पानी मार्ग पर भरने और यातायात गुजरने से मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed