फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Megha rained heavily in the district, the weather was pleasant

जिले में जमकर बरसे मेघा, मौसम हुआ सुहावना

Fri, 16 Sep 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Megha rained heavily in the district, the weather was pleasant
जिले में जमकर बरसे मेघा, मौसम हुआ सुहावना
विज्ञापन

बिजनौर। बरसात का मौसम बीत जाने के बाद जिलेभर में जमकर मेघा बरसे। मंगलवार रात से ही रूक-रूककर बारिश का सिलसिला जारी रहा। जिले में तीन दिन में 96 एमएम बारिश दर्ज की गई है। वहीं बारिश होने के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

बृहस्पतिवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। साढ़े 11 बजे से तेज बारिश शुरू हुई। जो कभी तेज और कभी धीमी तीन बजे तक चली। तेज बारिश की वजह से वाहन की रफ्तार धीमी पड़ गई और बाजार सूने पड़ गए। शहर के कई हिस्सों में जलभराव हुआ, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। वहीं बारिश होने से गन्ना और धान की फसलों को फायदा पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस था। बारिश होने की वजह से बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में साढ़े पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के सतीश कुमार का कहना है कि शुक्रवार को भी बारिश की संभावना है। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed