फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Married Woman Dies After Attempting Suicide Following Dispute With Husband

मेरठ: खरखौदा में दहेज हत्या के आरोपों के बीच विवाहिता की मौत, पति से विवाद के बाद लगाया था फंदा

Tue, 15 Sep 2026 10:21 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 15 Sep 2026 10:21 AM IST
सार

मेरठ के खरखौदा क्षेत्र के पांची गांव में पति से विवाद के बाद फंदा लगाने का प्रयास करने वाली 21 वर्षीय विवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Meerut: Married Woman Dies After Attempting Suicide Following Dispute With Husband

विस्तार

मेरठ के खरखौदा क्षेत्र के पांची गांव में पति से विवाद के बाद फंदा लगाने का प्रयास करने वाली 21 वर्षीय विवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। करीब डेढ़ वर्ष पहले सिमरन ने गांव निवासी सागर से प्रेम विवाह किया था। मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन


पति से विवाद के बाद फंदा लगाने का प्रयास
पांची गांव निवासी सागर पुत्र संतराम ने करीब डेढ़ वर्ष पहले हापुड़ के असौड़ा गांव निवासी सिमरन से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों गांव में ही रह रहे थे।
विज्ञापन


रविवार रात किसी बात को लेकर सिमरन का पति से विवाद हो गया। इसके बाद सिमरन ने घर के दरवाजे के ऊपर बने वेंटीलेटर में दुपट्टा डालकर फंदा लगाने का प्रयास किया। परिजनों की नजर पड़ने पर उसे तत्काल नीचे उतारा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया
गंभीर हालत में सिमरन को क्षेत्र स्थित एनसीआर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे संतोष अस्पताल ले गए। यहां सोमवार रात करीब 12 बजे उपचार के दौरान सिमरन ने दम तोड़ दिया।

मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
विवाहिता की मौत की सूचना मिलने पर उसके मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर देने की तैयारी की जा रही है।

तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed