फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Meerut lab asked for a sample for the third time

मेरठ लैब ने तीसरी बार मांगा एक का सैंपल

Fri, 01 Jan 2021 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Meerut lab asked for a sample for the third time
मेरठ लैब ने तीसरी बार मांगा एक का सैंपल
विज्ञापन

बिजनौर। जर्मनी और ब्रिटेन आदि देशों से लौटे 19 यात्रियों में कोरोना का नया स्ट्रेन नहीं मिला। इससे जिला प्रशासन और स्वास्थ्य अफसरों ने राहत की सांस ली है। अब केवल जलीलपुर विकास खंड क्षेत्र में आए चार विदेश यात्रियों में से एक का सैंपल तीसरी बार मंगाया गया है।

ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर शासन-प्रशासन अलर्ट है। अब जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की विदेशों से आने वाले लोगों पर पैनी नजर है। वहां से आने वाले हर नागरिक की जांच की लोकेशन ट्रेस कर उनकी सैंपलिंग की व्यवस्था है। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार शासन के निर्देश पर नौ से 25 दिसंबर तक जर्मनी और ब्रिटेन आदि देशों से आने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखकर उसकी सैंपलिंग कराने के निर्देश दिए हैं। अब तक शासन ने जर्मनी और ब्रिटेन आदि देशों से लौटे करीब 20 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की सूची मिली थी। इन सभी के नोजल और थ्रॉट स्वाब लेकर जांच के लिए एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज मेरठ भेजे गए थे। इनमें से अब तक 19 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है, जबकि जलीलपुर ब्लॉक एक यात्री का तीसरी बार सैंपल मंगाया गया है। अब तक 19 यात्रियों में कोरोना का नया रूप स्ट्रेन नहीं मिला। तीन जांच रिपोर्ट बृहस्पतिवार को मिलीं। सीएमओ ने बताया कि यदि 20 वें यात्री की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, तो नए स्ट्रेन में फिर से उसकी जांच की जाएंगी। इसके लिए पहले से ही सभी 20 यात्रियों के सैंपल लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed