फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Medicines were being sold without bill

बिना बिल बेची जा रही थी दवाइयां

Mon, 12 Sep 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Medicines were being sold without bill
नगीना में मेडिकल स्टोर पर छापे के दौरान दुकान स्वामी से पूछताछ करते टीम के सदस्य। - फोटो : BIJNOR
बिना बिल बेची जा रही थी दवाइयां
विज्ञापन

नगीना। जिला औषधि निरीक्षक ने पुलिस बल के साथ नगर के एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान मेडिकल स्टोर पर बिना बिल के काफी मात्रा में दवाइयां मिलीं, जिन्हें टीम ने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने दुकान स्वामी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

रविवार की शाम नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित कन्हैया मेडिकल स्टोर पर जिला औषधि निरीक्षक उमेश कुमार ने छापा मारा। इस दौरान काफी मात्रा में बिना बिल की दवाइयां मिलीं, जिन्हें टीम ने अपने कब्जे में ले लिया। औषधि निरीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि नगर के दो मेडिकल स्टोरों पर नशे की दवाइयां बेचे जाने की शिकायत मिली थी। जिसके आधार पर छापा मारा गया। इस दौरान कई ऐसी दवाइयां मिलीं, जिन्हें बिना डॉक्टर के परामर्श व बिना बिल के दुकान से नहीं बेचा जा सकता। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना है कि दूसरा मेडिकल स्टोर बंद मिला। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक प्रिंस वर्मा, भागीरथ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed