{"_id":"5eff76648ebc3e42d64314ee","slug":"medical-store-operators-will-inform-patients-bijnor-news-mrt4894984123","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर संचालक देंगे मरीजों की सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर संचालक देंगे मरीजों की सूचना
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को काबू करने के लिए मेडिकल स्टोर संचालकों की मदद ली जाएगी। खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की मेडिकल स्टोर संचालक सूचना देंगे। अब मेडिकल स्टोर संचालकों को खांसी, जुकाम और बुखार के रोगियों का विवरण जुटाकर शासन की ओर से जारी टोल फ्री नंबर और जिला औषधि निरीक्षक कार्यालय में प्रतिमाह देना होगा, जिससे संबंधित व्यक्ति से संपर्क कर उसका समय से इलाज शुरू कराया जा सकेगा।
जिले के मेडिकल स्टोरों से खांसी, जुकाम और बुखार की दवा खरीदने वालों की सूचना मेडिकल स्टोर संचालकों को जिला औषधि निरीक्षक कार्यालय में उपलब्ध करानी होगी। शासन स्तर से मेडिकल स्टोर संचालकों, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800-180-5146 जारी किया गया है। अगर कोई मरीज उनके पास आता है, तो वे तुरंत ही इसकी सूचना टोल फ्री नंबर पर देने के साथ ही जिला औषधि निरीक्षक कार्यालय में भी जमा करानी होगी। सीएमओ डा. विजय कुमार यादव ने बताया कि खांसी, जुकाम और बुखार के लक्षण वाले मरीजों का सरकारी अस्पताल में तुरंत इलाज होगा और उनका कोरोना टेस्ट भी कराया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने स्वास्थ्य विभाग को जारी पत्र में कहा कि कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए इसके लक्षण वाले व्यक्तियों को तुरंत अस्पताल लाकर उनका टेस्ट कराया जाए। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर स्वास्थ्यकर्मी बुखार, खांसी से संक्रमित व्यक्तियों से संपर्क कर उनकी जांच कराएंगे। उन्होंने प्राइवेट फार्मासिस्ट के अलावा आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर किसी व्यक्ति में बुखार, खांसी के लक्षण हैं, तो उसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर पर अवश्य दें।