{"_id":"60a6aa338ebc3eb1f33b8519","slug":"medical-kit-distributed-among-swahedi-elderly-bijnor-news-mrt539166036","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाहेड़ी बुजुर्ग में बांटी गई मेडिकल किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाहेड़ी बुजुर्ग में बांटी गई मेडिकल किट
विज्ञापन

गजरौला शिव। गांव स्वाहेड़ी खुर्द व स्वाहेड़ी बुजुर्ग में एक माह में 20 लोगों की मौत के बाद आखिरकार प्रशासन जागा और गांव में जांच शिविर लगाकर मरीजों को मेडिसिन किटों का वितरण और टीकाकरण कराया। इसके अलावा घरों का सर्वे कराया गया और सैंपलिंग की गई।
गांव स्वाहेड़ी खुर्द व स्वाहेड़ी बुजुर्ग में एक माह में 20 मौत की खबर को अमर उजाला ने 19 मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया था। एसडीएम विक्रमादित्य मलिक गांव स्वाहेडी़ पहुंचे और गांव में बीमारी की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम को टीकाकरण, सैंपलिंग व घर-घर सर्वे करने के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची। स्वाहेड़ी में बुजुर्ग के प्राथमिक पाठशाला में कैंप लगाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 18 लोगों को मेडिसिन किट बांटी। 60 लोगों का टीकाकरण किया गया व लोगों की सैंपलिंग भी की गई। टीम में शामिल एएनएम के नेतृत्व में आशाओं ने घर-घर सर्वे किया। इस अवसर पर एएनएम योगेश कुमारी, शबनम जहां, पूजा ने टीकाकरण किया। वहीं लैब टेक्नीशियन कपिल कुमार ने सैंपलिंग की।