{"_id":"69371be16933f7568a0e3a54","slug":"medical-hospitals-icu-closed-viral-video-shows-patients-admitted-bijnor-news-c-27-1-bij1027-166944-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मेडिकल अस्पताल का आईसीयू बंद वायरल वीडियो में भर्ती दिखाए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मेडिकल अस्पताल का आईसीयू बंद वायरल वीडियो में भर्ती दिखाए मरीज
Tue, 09 Dec 2025 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर मेडिकल अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती मरीजों का वायरल रजिस्टर। स्रोत सोशल मीडिया
- फोटो : प्रेमशंकर की हत्या के बाद विलाप करतीं परिवार की महिलाएं। संवाद
बिजनौर। मेडिकल अस्पताल के आईसीयू वार्ड का वायरल रजिस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें एक नहीं बल्कि 28 पेज हैं। जिन पर भर्ती मरीजों की डिटेल हैं। इतना ही नहीं रजिस्टर में आईसीयू इंचार्ज के हस्ताक्षर भी है। वहीं, मेडिकल कॉलेज प्रशासन आईसीयू वार्ड बंद होने की बात कह रजिस्टर से अपना पल्ला झाड़ रहा है। यह बड़ा सवाल है कि आखिरकार यह रजिस्टर किसे गुमराह करने के लिए बनाया गया।
मेडिकल अस्पताल से रोजाना सात से आठ मरीज गंभीर स्थिति में मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है। अस्पताल का सर्जिकल, मेडिकल आईसीयू बंद है। आईसीयू के बाहर सिर्फ बोर्ड ही लगा है। मगर आईसीयू का आईपीडी रजिस्टर बना हुआ है। जो वायरल हो रहा है। वायरल रजिस्टर में 13 फरवरी 2025 से 31 जून 2025 तक 111 मरीज भर्ती दिखाए गए हैं। मरीजों किस समस्या में भर्ती हुआ। कहां का रहने वाला है सहित पूरी जानकारी अंकित है। इसके अलावा रजिस्टर में मरीजों के नीचे भर्ती करने वाले चिकित्सकों के नाम भी लिखे हुए हैं।
डॉ. विक्की, डॉ. हरपाल, डॉ. तुषार सहित अन्य चिकित्सकों की देखरेख में मरीज दिखाए गए हैं। वहीं, रजिस्टर पर आईसीयू इंचार्ज में डॉ. साक्षी के हस्ताक्षर हैं। सूत्रों का कहना है कि रजिस्टर में जिन मरीजों को भर्ती दिखाया गया है। वह सामान्य मरीज हैं। उन्हें या तो सामान्य वार्ड में भर्ती किया गया या फिर ओपीडी में दवाई देकर भेज दिया गया।
विज्ञापन
दिशा की बैठक में आईसीयू बंद होने का मुद्दा उठने के बाद तैयार हुआ रजिस्टर : बताया गया कि मेडिकल अस्पताल में आईसीयू वार्ड में भर्ती मरीजों का रजिस्टर दिशा की बैठक के बाद बनना शुरू हुआ। दिशा की बैठक में नगीना सांसद चंद्रशेखर ने आईसीयू नहीं चलने का मुद्दा उठाया था। इस पर उन्होंने मेडिकल अस्पताल का निरीक्षण करने के लिए भी दिशा की बैठक में कहा था। ऐसे में मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कागजों में भी आईसीयू चालू दिखाकर मरीज भर्ती दिखाएं। वहीं, मेडिकल कॉलेज के एनेस्थीसिया विभाग में चार एनेस्थेटिक हैं। जबकि, दो सीनियर रेजीडेंट बाॅन्ड पर आए हैं। स्टॉफ होने के बावजूद भी आईसीयू वार्ड संचालित नहीं हो सका है।
विधानसभा में वेंटिलेटर चालू नहीं होने का मुद्दा उठा था। उन्होंने आईसीयू वार्ड में वेंटिलेटर पर एक भी मरीज भर्ती नहीं करने की सूचना भेज दी है। स्टॉफ के अभाव में आईसीयू वार्ड नहीं चल पा रहा है। -डॉ. बीआर त्यागी, सीएमएस, मेडिकल अस्पताल, बिजनौर
मेडिकल अस्पताल में स्टॉफ की कमी से आईसीयू वार्ड बंद है। आईसीयू वार्ड का कोई रजिस्टर नहीं बनाया गया है। स्टडीज के लिए ऐेसे रजिस्टर बनते रहते हैं। डीएम सहित अन्य आला अधिकारियों को आईसीयू बंद होने की जानकारी है। -डॉ. उर्मिला कार्या, प्राचार्या, मेडिकल कॉलेज, बिजनौर

बिजनौर मेडिकल अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती मरीजों का वायरल रजिस्टर। स्रोत सोशल मीडिया- फोटो : प्रेमशंकर की हत्या के बाद विलाप करतीं परिवार की महिलाएं। संवाद