फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Medical hospital got 40 new doctors

Bijnor News: मेडिकल अस्पताल को मिले 40 नए चिकित्सक

Sun, 21 May 2023 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Medical hospital got 40 new doctors
- कनिष्ठ रेजिडेंट और ट्यूटर्स पदों पर हुई चिकित्सकों की तैनाती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में 40 चिकित्सकों की संविदा पर तैनाती की गई है। यह चिकित्सक अलग-अलग विभाग में विभागाध्यक्ष के निर्देशन में अपनी सेवाएं देंगे। चिकित्सक मिलने से मरीजों को राहत मिलेगी। हालांकि अभी अस्पताल में विशेषज्ञों की तैनाती नहीं हुई है।
बिजनौर में निर्माणाधीन महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की तैनाती के लिए अप्रैल माह में साक्षात्कार हुआ था। जिसमे कनिष्ठ रेजिडेंट और ट्यूटर्स के पद के लिए एमबीबीएस किए हुए 68 चिकित्सकों ने प्रतिभाग किया था। मेडिकल कॉलेज में कनिष्ठ रेजिडेंट और ट्यूटर्स के लिए 41 पद स्वीकृत हैं। इनमें से मेडिकल अस्पताल को 40 चिकित्सक मिल गए हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. राजीव रस्तोगी ने बताया कि ऑर्थोपेडिक्स विभाग में एक, ऑफथलमोलोजी में एक, ऑब्स एंड गायनी में चार, एनाटमी में तीन, एनेस्थीसियालॉजी में तीन, आटो राइनो लेरिंगोलॉजी में एक, सामुदायिक दवाई में एक, सामान्य दवाई में पांच, सामान्य सर्जरी में छह, टीबी छाती में एक, डर्मेटोलॉजी वेनरोलॉजी एंड लेप्रोसी में एक, पीडियाट्रिक्स में दो, पैथोलॉजी में एक, फार्माकोलोजी में एक, फिजियोलॉजी में तीन, फोरेन्सिक मेडिसिन में एक, बायोकेमिस्ट्री में तीन, माइक्रोबॉयोलोजी में एक, साइकाइट्री में एक नॉन पीजी जूनियर रेजिडेंट, ट्यूटर्स, डेमोंस्ट्रेटर की नियुक्ति कर दी गई है। इन सभी चिकित्सकों को एक सप्ताह के अंदर तैनाती स्थल पर पहुंचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन::
मेडिकल अस्पताल को 40 चिकित्सक मिल गए हैं। यह चिकित्सक विभागा अध्यक्षों के निर्देशन में काम करेंगे। कार्यशैली को देखते हुए इन चिकित्सकों की संविदा बढ़ाई जाएगी। तैनात हुए सभी चिकित्सक एक सप्ताह में अपने दस्तावेज लेकर विभाग में जमा कराएं।.... डॉ. उर्मिला कार्या, प्राचार्या, मेडिकल कॉलेज, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed