फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Medical College took to the streets for

मेडिकल कॉलेज के लिए सड़कों पर उतरे

Wed, 04 May 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Wed, 04 May 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
 Medical College took to the streets for
बिजनौर में जजी चौक पर जाम के दौरान एसडीएम को ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में गांव स्वाहेड़ी के पास इस्लामपुर साहू में मेडिकल कॉलेज बनाने की मांग को लेकर वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे। वकीलों ने जजी चौक पर प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम कर अपनी नाराजगी का इजहार किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अजय तिवारी को सौंपा।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे जिला बार के अध्यक्ष राजीव चौहान, सचिव अजीत पवार के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए वकील जजी चौक पर पहुंचकर जाम लगा दिया। वकीलों ने इस्लामपुर साहू में मेडिकल कॉलेज बनवाने की मांग को लेकर नारेबाजी भी की। जाम लगने से जजी चौक पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। एसडीएम अजय तिवारी मौके पर पहुंचे और वकीलों का ज्ञापन लिया। ज्ञापन में कहा गया है कि मेडिकल कॉलेज के लिए प्रस्तावित इस्लामपुर साहू का मौजा मकसुुदुनपुर देवीदास तहसील नजीबाबाद के अंतर्गत आता है। 
विज्ञापन

यह स्थान दिल्ली-पौड़ी नेशनल हाईवे पर स्थित है, जहां पर करीब 400 बीघा भूमि पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाना जिला प्रशासन द्वारा अनुमोदित व स्वीकृत शासन को भेजा जा चुका है। हालांकि नजीबाबाद के कुछ प्रॉपर्टी डीलर इसे गांव वीरूवाला में स्थापित कराना चाहते हैं। उनके इस कदम की जिला बार एसोसिएशन निंदा करती है। क्योंकि वीरूवाला के निकट पहले से ही हरिद्वार व जौलीग्रांट में मेडिकल कॉलेज बने हैं। गांव स्वाहेड़ी के निकट मेडिकल कॉलेज बनने से पूरे जनपद की जनता लाभान्वित होगी। प्रदर्शनकारियों में जिला बार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित राठी, पूर्व अध्यक्ष यशपाल सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, सौरभ चौधरी कोषाध्यक्ष विनोद तोमर, संयुक्त सचिव मुकुल राठौर, एश्वर्य चौधरी, राधेश्याम चिकारा, संजय शर्मा, विवेक चौधरी आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहींं नजीबाबाद में भी शासन की ओर से स्वीकृत मेडिकल कॉलेज नजीबाबाद में ही बनाए जाने की मांग को लेकर जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, अधिवक्ता, कारोबारी और क्षेत्रवासी सड़कों पर उतर आए। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। क्षेत्रीय विधायक हाजी तसलीम अहमद, सामाजिक कार्यकर्ता कलीम शम्सी, व्यापारी नेता कपिल सराफ, बार संघ के अध्यक्ष वसीम अहमद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक जुलूस की शक्ल में तहसील पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सहदेव मिश्र को सौंपा। ज्ञापन में अवगत कराया गया है कि नजीबाबाद के लिए स्वीकृत मेडिकल कॉलेज को अन्यत्र ले जाने की कोशिशें की जा रही हैं। ज्ञापन में स्पष्ट किया गया कि बीरूवाला में हुकम सिंह चैरिटेबिल ट्रस्ट की 150 बीघा भूमि बगैर शर्त मेडिकल कॉलेज के लिए दी जा रही है। इसके बावजूद कोई अवरोध आने पर मेदूवाला, बिजौरी व आसपास के क्षेत्रों में आवश्यक जमीन खरीदकर मेडिकल कॉलेज बनाया जा सकता है। नागरिकों के भावनाओं के विपरीत मेडिकल कॉलेज को नगर से 25 किलोमीटर दूर स्वाहेड़ी के निकट नहीं बनने दिया जाएगा। जिला प्रशासन और राजनीतिज्ञों को मनमानी नहीं करने दी जाएगी। एसडीएम से मिले प्रतिनिधिमंडल          में मौलाना इम्तियाज, शमशाद अहमद, हाजी दिलशाद, राजन टंडन, शमीम कुरैशी, अमीर अहमद, फुरकान अहमद, फैजान अहमद, दाउद कुरैशी आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed